फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi workers to fill prison movement warning

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन की दी चेतावनी

Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला बस्ती
अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 30 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers to fill prison movement warning
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 स्थापना काल 1975 से ही अल्प मानदेय पर कार्यरत महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अधिकारों के लिये आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। उन्होंने परियोजनावार जेल भरो आंदोलन की चेतावनी दी है। कथित समझौते को सिरे से नकारते हुए महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपने परियोजनाओं पर आंदोलन जारी रखा। निर्णय लिया गया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को 13 सूत्रीय मांगों से संबधित ज्ञापन सौंपा जायेगा। 
विज्ञापन

महिला आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजनाओं पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी शुक्रवार को भी डटी रही। मांगो के संकल्प को दोहराते  हुये सरकार से मांग किया कि राज्य कर्मचारी का दर्जा समेत अन्य मांगो को  प्राथमिकता के स्तर पर स्वीकार किया जाए। मानदेय में मात्र 800 रुपये की  बढ़ोत्तरी स्वीकार्य नहीं है। 
विज्ञापन

 लगातार 26 दिनों से आंदोलन के कारण बीएलओ, पल्स पोलियो, हौसला पोषण मिशन जैसी योजनाओं का संचालन ठप्प पड़ा है।  प्रशासनिक स्तर से दी जा रही धमकियों को नजरंदाज कर  महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज कर दिया है। इसके साथ ही परियोजना वार जेल भरो आंदोलन शुरू करने की  चेतावनी दिया है। सभी 15 परियोजनाओं पर थाली बजाओ, दरिद्दर भगाओ आंदोलन  चल रहा है। दो अक्टूबर से गांधी कला भवन स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष ‘अचरा फैलाओं, अधिकार मांगो’ आन्दोलन चलाया जायेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी  कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय पर  धरना जारी रखते हुए शासन व प्रशासन से अपनी मांग दोहराई। ब्लॉक अध्यक्ष  सरोज शुक्ला ने कहा कि मांगों के लिए शासन प्रशासन के खिलाफ लड़ाई और तेज  किया जायेगा। कहा कि पंचायत चुनाव में बीएलओ का कार्य करने के बाद मानदेय अब तक नहीं मिला। इस मौके पर सुमन सिंह, कादंबरी,  शकुंतला, फूलपरी, पूनम पांडेय, मिथलेश, मंजू त्रिपाठी, रंजू त्रिपाठी, कुसुम  मिश्रा, समुंद्रा देवी, पूर्णिमा, सरोज, गुड़िया, शशिकला, अर्चना, खुशी, सरिता, ममता, गंगोत्री, गीता, विजय लक्ष्मी, पार्वती, ज्ञानमती, सुधा, स्नेहलता, मालती, मीरा, शीला, गायत्री, कलावती, आरती, शोभा, उषा, सुमन, निर्मला, अनीता, सुषमा, चन्द्रावती, कुसुम, लाली, यशोदा देवी, अर्चना, सरिता, ममता, गिरजेश्वरी, रीता देवी, कुसुमा देवी, बीना सिंह, सूर्यमती, कुंदकली मौजूद रहीं।
 परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बाल विकास परियोजना कार्यालय पर क्षेत्र की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष कोकिला मिश्रा के नेतृत्व मे  धरना दे रही कार्यकर्तियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मान ली  जातीं धरना जारी रहेगा। पिछले तीन दिनों से सीडीपीओ कार्यालय के सामने  बाल पुष्टाहार लदा ट्रक खड़ा है, जिसको महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने उतरने नहीं  दिया। ट्रक आज भी वहीं खडा है। इस मौके पर रागिनी सिंह, मंजू सिंह, कुसुम  मिश्रा, सरोज शुक्ला, संकटा देवी, स्नेहलता, वीना सिंह, ओमकांति, सुनीता  देवी, आशा सिंह, राजकुमारी आदि उपस्थित रहीं।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रप्रभा यादव, उषा चौधरी, अनीता सिंह, पूनम, मीरा शुक्ल, उषा वर्मा समेत बड़ी संख्या में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed