फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi workers should fight for their rights

Basti News: अधिकार के लिए संघर्ष करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Mon, 18 Mar 2024 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 18 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers should fight for their rights
धिवेशन में नई कार्यकारिणी के गठन पर हुई चर्चा। संवाद
महिला आंगनबाड़ी संघ का अधिवेशन : रतनबाला अध्यक्ष और सरोज बनीं मंत्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश की स्थानीय शाखा का एक दिवसीय अधिवेशन शहर के एक मैरिज हाॅल में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नीलम पांडेय ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मियों को अंशकालिक कर्मी मान कर मानदेय बढ़ोतरी सहित अन्य सुविधाएं नहीं देती है। ग्राम पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर ऐसा कोई कार्य नहीं है जो बिना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के हो सके। कहा कि अपने अधिकार पाने के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
इस दौरान आगामी दो साल के लिए जिला कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चुनाव मंडल अध्यक्ष शिवसागर पांडेय की देखरेख में हुआ। इसमें संरक्षक केके श्रीवास्तव, अध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रानी सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र प्रभा यादव, शाकुंतला शुक्ला, ओमकांति, ऊषा शर्मा, सुमन लता पांडेय, मंत्री सरोज शुक्ला चुनी गईं।
विज्ञापन

इसके अलावा संयुक्त मंत्री कुसुम चौधरी, सुनीता सिंह, नीलम शुक्ला, सरला चौधरी,संतोषी शुक्ला, सुमनलता त्रिपाठी, अनीता पांडेय, शारदा देवी, प्रचार मंत्री सलमा परबीन, शैल कुमारी, अनीता सिंह, सुमन मिश्रा, सुधा उपाध्याय, कार्यालय मंत्री विमला देवी,अजिता सोनी, मीडिया प्रभारी मिथिलेश पांडेय, कोषाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, सहकोषाध्यक्ष शीला देवी को चुना गया। पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों को चुनाव अधिकारी शिवसागर पांडेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व विशिष्ट अतिथि नीतू सिंह जिले के विभिन्न संवर्गों के सेवानिवृत्त एवं वर्तमान कर्मचारी नेताओं सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed