फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi workers legislator hoop

आंगनबाड़ी कर्मियों ने विधायक को घेरा

Mon, 26 Sep 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 26 Sep 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers legislator hoop
गौर मे परियोजना अधिकारी कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का प्रर्दशन।
मांगो को लेकर जिले के सभी परियोजना केंद्रों पर आंगनबाड़ी कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। सल्टौआ में भूख  हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने रुधौली के विधायक संजय प्रताप जायसवाल का घेराव किया तो अन्य परियोजना केंद्रों पर तालाबंदी का आंदोलन जारी रखा।
विज्ञापन

सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने सोमवार  को सीडीपीओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना जारी रखा।

इस दौरान उन्होने विधायक संजय प्रताप जायसवाल का घेराव करते हुए उन्हे ज्ञापन सौंपा। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि  मांगे जायज है वह विधान परिषद में इस मुद्दे को उठाएंगे। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की ब्लॉक अध्यक्ष सरोज शुक्ला ने कहा कि मांगों के लिए शासन प्रशासन  के खिलाफ लड़ाई और तेज किया जाएगा। इस मौके पर सुमन सिंह, कादंबरी, सीमा सिंह, शकुंतला, फूलपरी, पूनम  पांडेय, मिथलेश, मंजू त्रिपाठी, कुसुम मिश्रा, समुंद्रा देवी, पूर्णिमा, सरोज, गुड़िया, शशिकला, अर्चना, खुशी, सरिता, ममता, गंगोत्री, आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन


बभनान में ब्लॉक अध्यक्ष आशा सिंह व कोषाध्यक्ष पूनम  सिंह के नेतृत्व में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने परियोजना कार्यालय पर ताला बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष आशा  सिंह ने कहा कि यदि सरकार शीघ्र उनकी मांगों को मान नहीं लेती है तो आर पार की लड़ाई  होगी। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री पार्वती पाठक, उपाध्यक्ष उषा,  मीरा, लक्ष्मी देवी, नीलम, कंचन, ममता, वंदना, फूलकुमारी, सावित्री आदि मौजूद रहीं। वहीं दुबौलिया में आंगनबाड़ी कर्मियों ने मांग को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष चन्द्र प्रभा यादव, अनीता सिंह, उषा आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed