फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Anganwadi, ASHA and BLO will motivate for voting

आंगनबाड़ी, आशा व बीएलओ मतदान के लिए करेंगे प्रेरित

Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi, ASHA and BLO will motivate for voting
आंगनबाड़ी, आशा व बीएलओ मतदान के लिए करेंगे प्रेरित
विज्ञापन

- विभिन्न आयोजनों से मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए लेंगे सहारा
बस्ती। बूथ स्तर तक कार्य करने वाली टीमें विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से लोगों को तीन मार्च को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके लिए आंगनबाड़ी, आशा, बीएलओ व विद्यालय के बच्चों की टोलियों की मदद ली जाएगी।
पिछले चुनाव में रमवापुर कला, करचोलिया तथा महुआ लखनपुर में मतदान प्रतिशत कम रहा है। वहां के बीएलओ तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल सोमवार को मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने के उद्देश्य से ब्लाक व बीआरसी कप्तानगंज, हर्रैया में आयोजित मतदाता जागरुकता बैठक को संबोधित किया। इस दौरान डीएम ने 18 वर्ष के नए मतदाताओं को केक खिलाकर विशेष उत्साहवर्धन किया। इससे पहले डीएम ने कप्तानगंज में मतदाता ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां गीता सिंह की ओर से बनाए गए ईवीएम मॉडल तथा मतदान रंगोली की प्रशंसा की। इस मौके पर बीडीओ सुशील कुमार पांडेय, सीडीपीओ मिथिलेश बौद्ध, एबीएसए विनोद त्रिपाठी, शिक्षक चंद्रिका सिंह, वंदना, बीपी आनंद, रवि तथा राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed