फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An uncontrolled trolley ran over three people filling liquid urea, two died

Basti News: बेकाबू ट्राॅले ने लिक्विड यूरिया भरवा रहे तीन लोगों को रौंदा, दो की मौत

Mon, 09 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 09 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
An uncontrolled trolley ran over three people filling liquid urea, two died
विक्रमजोत(बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर विक्रमजोत के शंकरपुर के एक ढाबे के पास शनिवार-रविवार रात करीब डेढ़ बजे लिक्विड यूरिया भराते समय बेकाबू ट्राले ने तीन लोगों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

अपने ट्रक में यूरिया भरा रहे चालक राजू उर्फ कूलेंट व लिक्विड यूरिया बेचने वाले दुकानदार पृथ्वीराज दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर दर्शन नगर अयोध्या रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि एक वाहन को ओवरटेक करते समय पटरी के नीचे आकर तीनों को चपेट में लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी जिले के पचगवां थाने के बेहटा निवासी 35 वर्षीय राजू उर्फ कूलेंट पुत्र स्व. इंद्रपाल ट्रक लेकर गोरखपुर की तरफ से लौट रहा था। ट्रक में लिक्विड यूरिया भरवाने के लिए डेढ़ किलोमीटर आगे से उल्टी लेन में वापस विक्रमजोत के शंकरपुर के पास गोंडा जिले के इटिया थोक थानाक्षेत्र के पन्ना बकुलहा गांव निवासी 65 वर्षीय पृथ्वीराज दीक्षित पुत्र स्वामीनाथ के प्लांट पर रुका। राजू के साथ लखीमपुर खीरी जिले के ही मोहम्मदी थानाक्षेत्र के गौरांगी निवासी 32 वर्षीय खलासी दीपक पुत्र अरूण कुमार भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के ढाबे वालों के मुताबिक तीनों लोग एक साथ खड़े थे और वाहन में यूरिया डाला जा रहा था। तभी अयोध्या बस्ती लेन पर एक तेज रफ्तार ट्रॉला किसी दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तीनों को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जब तक दौड़े तब तक ट्रॉला लेकर उसका चालक भाग निकला। घटना के बाद मौके पर वाहनों की भीड़ लग गयी। सूचना पाते ही मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशि शेखर सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस से सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed