फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old woman who went out for a walk died after being attacked by a vicious bull.

घुमंतू पशु बन रहे काल: बिगड़ैल सांड़ के हमले से टहलने निकली वृद्ध महिला की मौत, पहले भी हो चुके हैं हादसे

Wed, 21 Jun 2023 02:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Updated Wed, 21 Jun 2023 02:47 PM IST
विज्ञापन
An old woman who went out for a walk died after being attacked by a vicious bull.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

बस्ती जिले में मंगलवार सुबह टहलने निकली थाना क्षेत्र के कुवागांव की वृद्ध महिला पर बिगड़ैल सांड़ ने हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में परिवार के लोग महिला को अयोध्या मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक अन्य व्यक्ति को भी सांड़ ने दौड़ाया, लेकिन उसने भागकर किसी तरह जान बचाई।

विज्ञापन


विक्रमजोत ब्लॉक की ग्राम पंचायत सेवरालाला के कुवागांव निवासी अधिकारी देवी पत्नी राम मंगल प्रजापति मंगलवार सुबह साढ़े बजे के करीब टहलने के लिए घर से निकली थीं। गांव के राम उजागिर के घर के पास खड़े सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। अधिकारी देवी जमीन पर गिर गईं। इ
विज्ञापन


सके बावजूद, सांड़ ने पीछा नहीं छोड़ा और सींग से कई बार हमला करके लहूलुहान कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। घायल महिला को परिवार के लोग अयोध्या मेडिकल कॉलेज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के एक घंटे बाद सांड़ ने खड़इचा गांव के सुखराम को दौड़ाया। ग्रामीणों ने सांड़ को भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि सेवरालाला ग्राम पंचायत में उस सांड़ ने अब तक दो महिलाओं को मार डाला है। साथ लोगों को हमला करके घायल कर दिया है। एक महिला व एक पुरुष का इलाज लखनऊ में चल रहा है। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय ने बताया कि इस घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कर शव को कब्जे में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में 20 लोगों की गर्मी से मौत की आशंका, उल्टी-दस्त के 403 मरीज भर्ती

घुमंतू पशु बन रहे काल, इससे पहले भी हो चुके हैं हादसे

विक्रमजोत विकास क्षेत्र में छुट्टा मवेशी लोगों के लिए काल बनकर घूमते नजर आ रहे हैं। आए दिन हो रही घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं। उनमें आक्रोश है। वहीं, जिम्मेदार मौन साधे हैं। 10 जून को बीरपुर गांव में घास काटने गई वृद्ध महिला को सांड़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई ही।

लोगों का कहना है कि सांड के हमले में छह लोग घायल हो चुके हैं। बीते शुक्रवार को हाईवे पर छुट्टा जानवर के चलते एंबुलेंस सहित चार वाहन आपस में टकरा गए थे। एक गर्भवती और तीन अन्य महिलाएं भी घायल हो गई थीं। क्षेत्र में पशुओं से दुर्घटनाओं का क्रम जारी है, लेकिन इनकी रोकथाम पर न तो एनएचएआई प्रशासन ध्यान दे रहा है और न ही ब्लाक प्रशासन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed