फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old man going to court was attacked by bike riders in Sarorah

Basti News: कचहरी जा रहे वृद्ध पर सरोराह बाइक सवारोंं ने किया हमला

Sat, 08 Mar 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 08 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
An old man going to court was attacked by bike riders in Sarorah
बैनामाशुदा जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है मुकदता
विज्ञापन

दुबौलिया क्षेत्र के महुलानी गांव के पास हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज (बस्ती)। कचहरी में मुकदमे की तारीख पर पैरवी करने जा रहे दुबौलिया क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के वृद्ध पर बाइक सवार हमलावरोंं ने महुलानी बुजुर्ग गांव के पर लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों के दौड़ने पर बाइक सवार भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिवार के लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर बुजुर्ग के रहने वाले 64 वर्षीय संतराम ने गांव के ही फकीर मोहम्मद की करीब 10 साल पहले 10 बिस्सा जमीन खरीदी थी, जिस पर गांव के सुलेमान ने कब्जा कर लिया है। उसी जमीन को लेकर संतराम और सुलेमान के बीच विवाद चल रहा है। दोनों के बीच सिविल कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सुलेमान की मौत के बाद मुकदमे की पैरवी उनका बेटा इकरार करने लगा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह उसी मुकदमे की पैरवी के लिए संतराम साइकिल से कचहरी जाने के लिए निकले थे। पिपरौल घाट पार कर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी के सिवान में सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर इकरार अन्य लोगों के साथ पहुंचा और सब लोग मिलकर संतराम पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिया। इससे वह साइकिल लेकर खेत में गिर गए। उसके बाद भी उसे पीटना बंद नहीं किया। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में केस दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

..

सुलह का बना रहे थे दबाव, 10 दिन पहले बेटे पर किया था हमला
संतराम पर हमला करने वाले आरोपियों का गांव में आतंक है। संतराम के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि उसे एक सप्ताह पहले गांव के बाहर लाठी-डंडे से आरोपियों ने पीटा था। गांव के कुछ लोगों ने मामले को समझौता करा दिया था। आरोप है कि विवादित जमीन पर इकरार ने कब्जा कर रखा है। संतराम पर सुलह करने के लिए लगातार दबाव बना रहा है। समझौता न करने के कारण संतराम पर जानलेवा हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed