फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   an old man died in accident

अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्ध की मौत

Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
an old man died in accident
मार्ग दुर्घटना में संतराम की मौत होने पर रोते विलखते परिजन। - फोटो : BASTI
फोटो
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की चपेट से वृद्ध की मौत
बस्ती-बांसी मार्ग पर बृहस्पतिवार की दोपहर में हुई दुुर्घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम शेयरापार टोला नाऊपुरवा के (60) संतराम बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल से अपने निवास स्थान से कुछ सामान लेकर हरदिया चौराहे के समीप स्थित सीमेंट-सरिया की दुकान पर जा रहे थे। अभी वह बस्ती-बांसी मार्ग पर चढ़ने वाले ही थे कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे वह वहीं गिर गए। थोड़े समय बाद आसपास के लोगों की निगाह उन पर पड़ी तब तक मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव तथा उनके हमराही ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पत्नी मंदाकिनी तथा पुत्र रवि सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाल एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया। मृतक की पत्नी मंदाकिनी तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोटो
ट्रेन से गिरने पर युवक की मौत
गोविंदनगर रेलवे स्टेशन के आउटर की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के गोविंद नगर रेलवे स्टेशन पश्चिमी आउटर पर कुशीनगर एक्सप्रेस से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात हुई। कुशीनगर से मुंबई जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस से युवक के गिरने की सूचना किसी ने स्टेशन अधीक्षक को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची वाल्टरगंज पुलिस तथा जीआरपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान मोहन पुत्र जगदीश निवासी बेलघाट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। शव आउटर के अंदर होने के कारण जीआरपी ले गई। इस संबंध में जीआरपी थानाध्यक्ष बृजभान पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed