फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   An old man died due to a poisonous animal bite while uprooting paddy straw

Basti News: धान की बेहन उखाड़ते समय विषैले जंतु के काटने से वृद्ध की मौत

Thu, 03 Jul 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Jul 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
An old man died due to a poisonous animal bite while uprooting paddy straw
बहादुरपुर। कलवारी थाना क्षेत्र के भौवापार निवासी वृद्ध को विषैले जंतु ने उस समय काट लिया जब वे रोपाई करने के लिए धान की नर्सरी उखाड़ रहे थे। जानकारी के अनुसार गांव निवासी 68 वर्षीय रामकेवल बुधवार को धान की रोपाई करने के लिए नर्सरी उखाड़ रहे थे। सुबह लगभग 11 विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन इलाज के लोग रामजानकी मार्ग पर बनहरा में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के लोगो ने बताया कि रामकेवल के इकलौते बेटे की मौत लगभग सात आठ वर्ष पूर्व दुर्घटना में हो गई थी। उनकी पत्नी की भी मौत पिछले वर्ष हो गई थी। परिवार की आर्थिक ठीक न होने के कारण व भी इस उम्र में भी मजदूरी करते थे। इस समय वे बहू कलावती के साथ के रह रहे थे। दो नातियों में बड़ा 24 वर्षीय दिलीप पूरी तरह दिव्यांग है। दूसरा 22 वर्षीय सूरज कुमार परिवार का देखभाल करता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed