{"_id":"68accb3026e341bdc504d695","slug":"an-innocent-child-was-found-abandoned-near-the-canal-sent-to-a-care-center-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142652-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: नहर किनारे लावारिस मिला मासूम, केयर सेंटर भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: नहर किनारे लावारिस मिला मासूम, केयर सेंटर भेजा गया
Tue, 26 Aug 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के कुचुनपुरवा नहर के पास सोमवार देर शाम करीब 7.30 बजे लगभग एक वर्षीय मासूम लावारिस हालत में पड़ा मिला।
गांव के ही जनार्दन व लक्ष्मी नाम के दंपती ने सबसे पहले नहर मार्ग के किनारे घास पर लेटे देखा। लोगों की मानें तो कोई बच्चे को लावारिस छोड़ कर चला गया। थोड़ी देर में तमाम लोग जुट गए। इसकी सूचना डायल 112 पर दी गई।
चौकी प्रभारी विक्रमजोत शशिशेखर सिंह व छावनी थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद मौके पर पहुंचे। बच्चे को चाइल्ड केयर टीम को सौंपने के लिए एंबुलेंस से रवाना किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मासूम को चाइल्ड केयर सेंटर को भेजा जा रहा है। वहीं बच्चे की पहचान कराई जा रही है और अन्य आवश्यक जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।