{"_id":"697bbcb8edcfab636e022331","slug":"an-innocent-child-died-in-a-bike-collision-on-the-sonha-shivaghat-road-father-and-daughter-injured-basti-news-c-207-1-bst1006-152165-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सोनहा-शिवाघट मार्ग पर बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, पिता-पुत्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सोनहा-शिवाघट मार्ग पर बाइक की टक्कर से मासूम की मौत, पिता-पुत्री घायल
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा-शिवाघट मार्ग पर रामनगर गांव के पास बाइक सवार ने बृहस्पतिवार की दोपहर साइकिल सवार को टक्कर मार दी। साइकिल सवार एक मासूम की मौत हो गई जबकि पिता-पुत्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के रामनगर कुसहवा गांव निवासी बुधिराम साइकिल से अपने बच्चों के साथ भिरिया बाजार से घर जा रहे थे। रामनगर गांव के बाइक सवार विनय ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे बुधिराम (40), बेटी अनुष्का (5) और ढाई वर्षीय पुत्र रुद्र घायल हो गए।
परिजन घायलों को सीएचसी सल्टौआ ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया और रुद्र को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद