फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Amid tight security today will immerse idols

कड़ी सुरक्षा के बीच आज विसर्जित होंगी प्रतिमाएं

Tue, 27 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो, अमर उजाला बस्ती Updated Tue, 27 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को पूर्णिमा के अवसर पर कुआनो के अमहट घाट मां दुर्गा की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। पहली बार प्रमुख स्थलों पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


 इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वहीं पुरानी बस्ती क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर पुलिस अत्यधिक सजग है। यहां सड़क किनारे के मकानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। साथ ही इन मकानों में नए मेहमानों को न ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



मोहर्रम के अवसर पर कई बार तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के पुलिस किसी भी प्रकार की ढील नहीं देना चाहती है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पहली बार नगर के गांधीनगर और मंगलबाजार आदि स्थलों पर निगहबानी ड्रोन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरानी बस्ती क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ने वाले मकानों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। इन मकानों में रहने वाले लोगों की जानकारी लेकर पुरानी बस्ती पुलिस ने इन मकानों की छतों पर किसी प्रकार का ईंट पत्थर आदि एकत्र करने से मना किया   है।

तलाशी के दौरान ऐसा कुछ मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन मकानों में रहने वाले लोगों को निर्देश दिया गया है कि मंगलवार को इनके घर कोई नया मेहमान न रुकने पाए। कंपनी बाग चौराहे से शहर में शाम छह बजे के बाद वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक निपटाना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में पुलिस अपने तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।


 विसर्जन की व्यवस्था के तहत शहर में एक एएसपी, पांच सीओ, 14 प्रभारी निरीक्षक व एसओ, 90 एसआई, एक महिला एसआई, 150 एचसीपी, 300 कांस्टेबल, 35 महिला सिपाही, 15 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल, 500 होमगार्ड, दो कंपनी  पीएसी, दो फायर टेंडर, डाग स्क्वॉयड, टीयर गैस स्क्वायड, वज्र वाहन आदि की व्यवस्था की गई है।

 इसके साथ ही बिना वर्दी के भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पुरानी बस्ती से प्रतिमाएं दोपहर 12 बजे से निकलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed