{"_id":"58a73dab4f1c1b815fd843df","slug":"amhat-bridge-break-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो पर बना मुगलकालीन अमहट पुल ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआनो पर बना मुगलकालीन अमहट पुल ढहा
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुआनो नदी पर बने अमहट पुल से आवागमन बंद होने के बावजूद ओवरलोड ट्रक के गुजरने से पुल टूट गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती।शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित कुआनो नदी पर मुगल कालीन अमहट पुल शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे भरभरा कर ढह गया। पुल से गुजर रहा ट्रक और भूसे का ठेला भी पानी में डूब गया। इसमें चालक, दिव्यांग शिक्षक को हल्की चोटें आईं जबकि ठेला चालक सुरक्षित बाहर आ गया।
भारी वाहनों के लिए कंडम घोषित किए जा चुके इस जर्जर पुल से होकर ओवरलोड गिट्टी लदा ट्रक ले जाने से यह हादसा हुआ। मार्निंग वॉक पर निकले लोगों ने जान पर खेलकर डूब रहे लोगों को बचाया। पीडब्लूडी एक्सईएन ने प्रतिबंध के बावजूद पुल के ऊपर से ओवरलोड ट्रक ले जाने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। उधर से आने-जाने वाला ट्रैफिक फोरलेन हाईवे पर बने पुल से होकर निकाला जा रही है।
घटना के मुताबिक शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे हाईवे से होकर आया ट्रक गिट्टी लादकर शहर की ओर आ रहा था। दक्षिण से अमहट पुल पर बमुश्किल 20 मीटर ही ट्रक बढ़ा होगा कि सैकड़ों वर्ष पहले बने इस पुल के पहले दो पाए के बीच का पूरा हिस्सा एकाएक ढह गया। ट्रक समेत चालक राम प्रसाद निवासी कप्तानगंज नदी में गिर गए।
विज्ञापन
उसी समय ठेले पर भूसा लादकर शहर आ रहे रमवापुर थाना नगर निवासी राम धीरज और बिहार दिव्यांग विद्यालय में शिक्षक सरदार भगत सिंह निवासी महरीपुर थाना नगर भी पुल के मलवे समेत नदी में गिर गए। सुबह होने की वजह से बड़ी तादाद में शहर के लोग मार्निंग वाक पर निकले थे। पुल के साथ ट्रक आदि गिरते देख तमाम लोग दौड़े, जिनमें तैैरने वाले कुछ युवक नदी में कूद पड़े। कड़ी मेहनत के बाद उन लोगों ने तीनों को सुरक्षित निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुल ढहने की जानकारी आग की तरह फैल गई। खबर मिलते ही डीएम प्रभु एन सिंह और एसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पहुंच गए।