{"_id":"65f753c0be7264a79b042359","slug":"ambulance-personnel-were-trained-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113257-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एंबुलेंस कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एंबुलेंस कर्मियों को किया गया प्रशिक्षित
Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। एंबुलेंस से अस्पताल आने और जाने वाले मरीजों को दवाओं और ऑक्सीजन की बेहतर सुविधा देने के लिए महिला अस्पताल सभाकक्ष में रविवार को एंबुलेंस चालकों और ईएमटी को प्रशिक्षित किया गया।
महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिक्षक डॉ. एके वर्मा ने कहा कि मरीज को पहले उपचार एंबुलेंस में मिलना चाहिए। यह काम तभी संभव होगा जब एंबुलेंस के कर्मी प्रतिदिन गाड़ियों की साफ-सफाई के साथ दवाओं और ऑक्सीजन का प्रबंध करेंगे। लखनऊ से आए प्रशिक्षण टीम के ट्रेनर आलोक त्रिपाठी ने एंबुलेंस चालकों और ईएमटी को रखरखाव, मेडिकल उपकरणों व दवाइयों को जांचकर इनके इस्तेमाल की जानकारी दी। इस मौके एंबुलेंस जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजन विश्वकर्मा, जिला प्रभारी आशीष मिश्रा, राधेश्याम, शाह इंतजार, दुर्गेश यादव, अमित यादव, लवकुश आदि मौजूद रहे। संवाद