फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambulance collides with e-rickshaw, driver dies

Basti News: एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चालक की मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Ambulance collides with e-rickshaw, driver dies
ई-रिक्शा चालक अजीत की फाइल फोटो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बनगांव के पास शनिवार की सुबह छह बजे प्राइवेट एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे हरीश नगर हर गांव निवासी ई-रिक्शा चालक अजीत गुप्ता (32) की मौत हो गई। यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह चालक अजीत आपने ई-रिक्शा से सवारी लेकर मसगनवां रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। बनगांव के पास सामने से आ रही प्राइवेट एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इससे अजीत की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परशुरामपुर एसओ भानुप्रताप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस पुलिस के कब्जे में है। चालक फरार हो गया है। ई-रिक्शा चालक के पिता बब्बू गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। अजीत की मौत से उसके दो बेटों तथा एक बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed