फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ambedkar Nagar won the title of soccer league competition

Basti News: आंबेडकरनगर ने जीता सॉकर लीग प्रतियोगिता का खिताब

Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar Nagar won the title of soccer league competition
सॉकर लीग-2025 के विजेता टीम को पुरस्कार प्रसादन करते मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह व
बस्ती। अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित बस्ती सॉकर लीग- 2025 फुटबाल मैच का समापन रविवार को हुआ। तीसरे दिन यह प्रतियोगिता काफी रोचक रही। विभिन्न जिलों की टीमों में लगातार तीन मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला आंबेडकरनगर और बस्ती वॉरियर्स के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बीच आंबेडकरनगर की टीम ने बस्ती वारियर्स को शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपनी झोली में कर लिया। विजेता टीम को आयोजकों की तरफ से 25 हजार का इनाम दिया गया।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में बस्ती वॉरियर्स ने बस्ती-बी को 4-2 से हराया। यह मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। दोनों टीमें एक दूसरे को पटकनी देने के लिए जोर आजमाइश करती देखी गईं। दूसरे सेमीफाइनल में आंबेडकनगर ने केडीसी को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। आंबेडकरनगर और बस्ती वॉरियर्स के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आंबेडकरनगर की टीम शुरू से हावी रही। बस्ती वाॅरियर्स को हराकर चैंपियनशिप के खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच का शुभारंभ सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। जबकि समापन सत्र के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष सिंह रहे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खेल में जीत-हार दो ही परिणाम आता है। जीत मिलने पर हमें खुशी होती है, तो हार से और अधिक मेहनत करने की सीख मिलती है। खेल जीवन का अहम हिस्सा होना चाहिए। खेल की तरह ही जीवन भी है। इससे साहस और हिम्मत के साथ जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने विजेता-उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर पुरस्कृत भी किया। आयोजक मंडल की ओर से छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आलोक पांडेय खिलाड़ियों, अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, विनय शुक्ला, दुष्यंत विक्रम सिंह, पप्पू शुक्ला, महेंद्र प्रताप सिंह, राम आधार पाल, सत्येंद्र सिंह भोलू, जीडी मिश्रा, शिवशंकर यादव, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed