फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allies reached BJP's election meeting

Basti News: भाजपा की चुनावी सभा में पहुंचे सहयोगी दल

Thu, 23 May 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 May 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Allies reached BJP's election meeting
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने जनसभा को संबो​धित किया।
भीड़ देखकर अब संदेह खत्म हो गया
विज्ञापन

जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखकर अब संदेह खत्म हो गया है। बस्ती मंडल की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत आज जनमानस ने सुनिश्चित कर दी है। देश मोदी और यूपी योगी के नेतृत्व में नया आयाम ले रहा है। एनडीए सरकार ने देश, यूपी के अलावा यहां के तीनों जिलों को नए भारत की यात्रा करा रहा है। इस मुहिम को बंद नहीं होने देना है। जनता अपने वोट से नए भारत की यात्रा को इस बार गति प्रदान करने जा रही है।
अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल
...
मोदी-योगी के नाम पर पूरे देश में मिल रहा समर्थन
मोदी-योगी के नाम पर पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। मछुआ समुदाय का सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़ाया है। केवट को गले लगाकर प्रधानमंत्री ने राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने की मुहिम छेड़ी है। इसके पहले मछुआरा समुदाय की सुधि लेने वाला कोई नहीं था। पिछड़ों, दलितों के हित की बात करने वाले कांग्रेस- सपा के लोग उनके सच्चे हिमायती नहीं है। कांग्रेस सरकार ने 70 साल में मछुआ समुदाय के लिए 3000 करोड़ का बजट निर्धारित किया, जबकि मोदी ने अपने दस साल के कार्यकाल में इसे बढ़ाकर 6500 करोड़ का किया। मंडल की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजय श्री दिलाने के लिए जनता ने मन बना लिया है।
विज्ञापन

संजय निषाद, कैबिनेट मंत्री, यूपी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी
...
अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर दें
मंडल के बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज के मतदाता अपना एक-एक वोट कमल के निशान पर दें। भारी अंतर से भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित होनी चाहिए। इसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक- एक कार्यकर्ताओं का बढ़चढ़कर योगदान होना चाहिए। कोई भी कार्यकर्ता अपने योगदान से न चूकें। घर- घर जाए और मोदी- योगी की योजनाओं को गिनाकर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें। जनता को समझाए कि यह लड़ाई देश बनाने और देश बिगाड़ने वालों के बीच है। इसलिए कोई भी मतदाता अपना वोट व्यर्थ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर, कैबिनेट मंत्री यूपी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभासपा
...
योजनाएं गांव-गांव, घर-घर पहुंचाईं
मोदी-योगी की सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाएं गांव-गांव, घर-घर पहुंचाई है। देश के पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। भाजपा एवं एनडीए प्रचंड बहुमत की ओर है। 300 से अधिक सीटों पर हम आगे हैं। 25 मई को देश का भविष्य तय होगा। अगले दो चरणों में 400 पार का लक्ष्य हम हासिल कर लेंगे। मतदाता मोदी- योगी बनकर इस बार सरकार चुनें।
राकेश सचान, प्रभारी मंत्री, उत्तर प्रदेश
...
मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे मजबूत नेता है। 25 मई को उनके ईमानदारी का इनाम जनता जरूर देगी। उन्होंने पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यों के उत्थान का बीणा उठाया है। प्रधानमंत्री 365 दिन संकल्प सेवा के साथ काम करते हैं। महिला, गरीब, नौजवान, मजदूर, किसान सभी के उत्थान के लिए तीसरी बार, मोदी सरकार जरूरी है। बस्ती मंडल की तीनों सीटों समेत यूपी की 80 सीटों जनता कमल खिलाने जा रही है।
दानिश अंसारी, मंत्री यूपी
...
बस्ती, डुमरियागंज और संतकबीरनगर जनपद एक ही परिवार है। यहां की जनता लगातार कमल खिलाकर मोदी- योगी को मजबूत कर रही है। इस बार भी तीनों सीटों पर जनमानस भाजपा को जिताकर मोदी के गले में कमल की माला पहनाएगी।
जगदंबिका पाल, सांसद, डुमरियागंज।
...
बस्ती में 65 वर्षों के दौरान जो सुविधाएं नहीं मिल पाई थी मोदी- योगी की सरकार ने बहुत कुछ दिया। अटल आवासीय विद्यालय, बस्ती रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज के अलावा जिले में सड़कों को जाल बिछाया गया है। बिजली कनेक्शन, शौचालय, सम्मान निधि सभी को मिला। किसानों का बिजली बिल माफ हुआ और मुफ्त बिजली भी दी जा रही है। इस बार मोदी के 400 पार लक्ष्य में बस्ती फिर अहम भूमिका निभाने जा रही है।

हरीश द्विवेदी, सांसद, बस्ती।
...
मोदी ने हमारे निषाद परिवार के लोगों को रोजी रोटी देने का काम किया है। प्रधानमंत्री के दस साल के कार्यकाल में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिला है। निषाद बिरादरी के लोगों के उत्थान के नए अवसर प्रदान हुए हैं। यह चुनाव कर्ज उतारने का अवसर है। समाज के सभी लोग बस्ती मंडल की तीनों सीटों पर बढ़चढ़कर मतदान करें।
प्रवीण निषाद, सांसद, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed