{"_id":"68fd39b16dabf4360f0e78c7","slug":"allegations-of-sexual-exploitation-of-a-girl-preparing-for-competitive-exams-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146419-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के यौन शोषण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के यौन शोषण का आरोप
Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र की रहने वाली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। युवती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार मिश्र समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
युवती ने तहरीर में बताया कि गोंडा जिले के परसपुर निवासी सुनील कुमार मिश्र से सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से संपर्क हुआ। आरोप है कि उसने 12 जून 2025 को युवती को रोडवेज स्थित एक होटल में बुलाया। यहां बातचीत के दौरान आरोपी ने छेड़छाड़ की। चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया।
इसके साथ ही उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। युवती के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया और तीन बार में 11 हजार रुपये ऑनलाइन मंगाकर हड़प लिया। बाद में आरोपी ने शादी से इन्कार कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि इस साजिश में आरोपी के कुछ परिवारीजन भी शामिल थे। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मामले की विवेचना इंस्पेक्टर ऋतुंजय यादव को सौंपी गई है। संवाद