फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Allegation of raping an innocent child by taking him to an empty house

Basti News: मासूम को खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 30 Jun 2024 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jun 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Allegation of raping an innocent child by taking him to an empty house
दुष्कर्म( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को हुई घटना का शनिवार को केस दर्ज किया गया। पड़ोसी किशोर पर आरोप है कि खेल रही मासूम को वह दोपहर करीब एक बजे सूनसान मकार में ले गया और दुष्कर्म किया। रोती-बिलखती घर पहुंची मासूम को देखकर परिजनों को शक हुआ।

विज्ञापन


एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी और उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों पर केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मां का कहना है कि ढाई वर्षीय बेटी को बगल का 13 वर्ष का आरोपी अपने साथ खेलाने के बहाने बगल के खाली मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया। लहूलुहान होने पर मासूम रोते हुए घर पहुंची। घाव देखकर मामूस की मां उलाहना देने आरोपी के घर गई तो उसके परिवार के लोग जानमाल की धमकी देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। इसके बाद वह पुलिस के पास पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिक विकृति का नतीजा हैं ऐसी घटनाएं
मनोविज्ञानी डाॅ. एके दुबे ने बताया कि सोशल मीडिया के चलते बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा जानकार और भ्रमित हो रहे हैं। कम उम्र में नवयुवकों वाले शौक व हरकतें उन्हें गर्त में ढकेलती जा रही हैं। अपनी मानसिक विकृति को शांत करने के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


छह महीने में 18 मामले
14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म, अश्लील हरकत आदि के छह माह में 18 केस दर्ज किए जा चुके हैं। अक्सर पड़ोसी या रिश्तेदार ही इसमें शामिल पाए जा रहे हैं। समाजशास्त्री डाॅ. रघुवर पांडेय के अनुसार सामाजिक खुलेपन और संस्कार की कमी के कारण ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। साथ ही, परिवार की तरफ से सकारात्मक पहल करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed