{"_id":"56ed9cf44f1c1bd45b8b523a","slug":"allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जनता की अदालत में सपा सरकार विफल'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'जनता की अदालत में सपा सरकार विफल'
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नरायन पांडेय ने प्रेस वार्ता की।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप नरायन पांडेय ने कहा कि जनता की अदालत में सपा सरकार चार साल में फेल रही है। खुद ढिंढोरा पीटने से सरकार की सफलता साबित नहीं होती।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में मेट्रो और लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे के अलावा सरकार के पास विकास के नाम गिनाने को कुछ भी नहीं है। अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों और दवाओं का टोटा है। सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त है। शहर के लोग बीस-बीस घंटे तक बगैर बिजली के काट रहे हैं।
ऐसे में सरकार के लोग खुद अपनी पीठ थपथपा कर क्या साबित करना चाह रहे हैं, यह वे ही जाने, लेकिन जनता की अदालत में चार साल का सपा सरकार का कार्यकाल पूरी तरह विफल साबित हुआ है। शिक्षा माफिया ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल का दाग लगाकर शिक्षा प्रणाली की हकीकत खोल कर रख दी है। निजी स्कूलों में फीस के नाम पर अभिभावकों की जेब काटी जा रही है लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकारें इस पर नकेल कसने में विफल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल रहा है। अधिकारियों का घेराव हो रहा है। जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही आम आदमी के हित के लिए संघर्ष करती है। कांग्रेस आम आदमी की उम्मीद बनकर आने वाले दिनों खुद को साबित करेगी। कहा जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी अब सड़क पर उतरकर सरकार की पोल खोलेंगे।