{"_id":"635c140c143a8054694f58dc","slug":"all-three-accused-of-murder-arrested-basti-news-gkp455424437","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या के तीनों आरोपी गिरफ्तार
आनंद पाठक की मौत का मामला
- वाल्टरगंज थानांतर्गत भादी खुर्द गांव की घटना
- पत्नी की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
- आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल
- शराब के नशे में पीटकर पुलिया के नीचे फेंकने का आरोप
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के भादी खुर्द गांव के 35 वर्षीय आनंद पाठक उर्फ टिपकू की हत्या के मामले में नामजद बाल अपचारी समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम में गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होना बताया गया है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि मृतक आनंद पाठक और तीनों आरोपियों के बीच बुधवार को देर शाम मारपीट हुई थी। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने आनंद पाठक को ह्यूम पाइप के पास ढकेलकर भाग गए थे।
एसओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि भादी खुर्द निवासी कृष्ण कुमार, इसी थाने के मुड़बरा निवासी कृष्णनाथ उर्फ सनी देवल और गौर थानाक्षेत्र के हलुआ बाजार निवासी बाल अपचारी को पड़िया खास चौराहे के पास से शुक्रवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार किया गया। तीनों ने नशे में झगड़ा होने की बात कबूल की है।
बताते चलें कि वाल्टरगंज क्षेत्र के भादी खुर्द निवासी आनंद कुमार पाठक उर्फ टिप्कू (35) पुत्र जटाशंकर पाठक को बुधवार की शाम करीब सात बजे गांव के पूरब स्थित पुलिया के पास पानी में पड़ा पाया गया था। उनका केवल सिर दिखाई पड़ रहा था, बाकी शरीर पानी में डूबा हुआ था। सूचना पाकर आनंद की पत्नी नंदिनी व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी से निकालकर उन्हें घर ले आए। घर पर घरेलू उपचार किया जा रहा था, लेकिन रात करीब दो बजे आनंद की हालत गंभीर होने लगी तो 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी नंदिनी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि मौत से पूर्व उनके पति ने उन्हें बताया था कि शराब के नशे में गांव के श्याम सुंदर, वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मुडबरा गांव के शनि देवल व उसके साथ गौर थाना क्षेत्र के हलुवा बाजार के एक अन्य ने मिलकर मारापीटा। उन्हें मरा समझकर तीनों पुलिया के नीचे पानी में फेंक कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार लिया है।