{"_id":"64627ef0af4d3f90b5011d24","slug":"all-round-development-will-happen-from-bal-vatika-basti-news-c-7-1-168227-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल वाटिका से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : बीएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल वाटिका से होगा बच्चों का सर्वांगीण विकास : बीएसए
Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
हरैया क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति ने बाल वाटिका का उद्
बस्ती। हर्रैया विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में सोमवार को बाल वाटिका का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति ने बच्चों एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों के योगदान की सराहना की। इस दौरान आरती सिंह ने बच्चों के बैठने के लिए डेस्क मुहैया कराया। बीएसए ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए टीएलएम, पोस्टर एवं अन्य गतिविधियां संचालित करने के लिए बाल वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत रेडीनेस कार्यक्रम के जरिए बच्चों की बौद्धिक क्षमता के अनुसार उन्हें शिक्षा दी जाएगी। गतिविधियों के माध्यम छोटे बच्चों को आसानी पाठ्यक्रम सिखाया जा सकता है। उन्होंने बच्चों की नियमित उपस्थिति के साथ ही पाठन-पाठन से जुड़े रहने पर जोर दिया। उन्होंने स्कूल रेडीनेस के तहत कार्यक्रम संचालित कराने वाली शिक्षक नीतू की सराहना की।
शाखा प्रबंधक आरती सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को उपयोगी बनाने में हम सभी का योगदान होना चाहिए। इं. रवि सिंह ने कहा कि वह विद्यालय के उन्नयन में निरंतर सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ल, विवेक कांत पांडेय, रवीश कुमार मिश्र, अंकुर मिश्र, अंबिका यादव, गोविंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक आरती सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों को उपयोगी बनाने में हम सभी का योगदान होना चाहिए। इं. रवि सिंह ने कहा कि वह विद्यालय के उन्नयन में निरंतर सहयोग करेंगे। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ल, विवेक कांत पांडेय, रवीश कुमार मिश्र, अंकुर मिश्र, अंबिका यादव, गोविंद प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन