फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   All classes are being developed in BJP government

भाजपा सरकार में हो रहा सभी का विकास

Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
All classes are being developed in BJP government
आवास विकास कालोनी में पार्क का उद्घाटन करते सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, पालिका अध्? - फोटो : BASTI
भाजपा सरकार में हो रहा सभी वर्गों का विकास : सांसद
विज्ञापन

बस्ती। सांसद हरीश द्विवेदी ने शनिवार को आवास कॉलोनी स्थित पार्क का उद्घाटन किया। नगर पालिका अध्यक्ष रूपम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में सदर विधायक दयाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल विशिष्ट अतिथि रहे। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सपनों का भारत बनाया जा रहा है। इसके लिए जनप्रतिनिधि दिन-रात काम कर रहे हैं।

सदर विधायक ने कहा कि मोदी सरकार में सभी वर्गों का विकास हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के लिए कई जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश विकास पथ पर तेजी से चल रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं का समावेश पार्क बनाने में किया गया है। शहर के अन्य पार्कों का कायाकल्प जल्द ही होगा। निर्माण गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। इसे स्वच्छ बनाए रखने की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों की है। संचालन सभासद परमेश्वर शुक्ल उर्फ पप्पू ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपाई पुष्कर मिश्र, हियुवा जिला प्रभारी अज्जू हिंदुस्थानी, ईओ अखिलेश त्रिपाठी, सभासद नवीन श्रीवास्तव, विपिन राय, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सोनू पांडेय, कमरूलहुदा, मो. सिद्दीकी, डब्लू सोनकर, मो. इद्रीश, आशीष शुक्ला, घनश्याम चित्रगुप्त, अशोक सिंह, अशोक शुक्ला, संतोष शुक्ला, रामचरन चौधरी, अरविंद श्रीवास्तव, प्रत्युष विक्रम सिंह, वैभव पांडेय, सतीश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed