{"_id":"65cd1b749be77583f7070b24","slug":"akifas-team-was-victorious-in-kho-kho-basti-news-c-207-1-sgkp1006-111470-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: क्रिकेट में येलो हाउस, खो-खो में आकीफा की टीम रही विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: क्रिकेट में येलो हाउस, खो-खो में आकीफा की टीम रही विजयी
Thu, 15 Feb 2024 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
सन साइन वार्षिक खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियो को किया गया पुरस्कृत।
वार्षिक खेल उत्सव में विजेता पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शाइन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस गांधीनगर के वार्षिक खेल उत्सव के समापन पर बुधवार को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पहले ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ किया गया।
मुख्य अतिथि खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक बब्बू खान व पूर्व प्रधानाचार्य वहीदुद्दीन मालिक ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। क्रिकेट में येलो हाउस विजेता रहा। उप विजेता ग्रीन हाउस बना। लड़कियों की खो-खो प्रतियोगिता में आकीफा की टीम विजयी हुई। रनर टीम का खिताब इलहाम इरशाद की टीम को मिला। कबड्डी में जूनियर में स्वयं भारती, सीनियर में अब्दुल्लाह रिजवान की टीम को विजेता और उप विजेता के तौर पर जैद और अरबाज की टीम रही। 100 मीटर रेस बालिका वर्ग में यशरा को गोल्ड, फलक फातिमा सिल्वर, महविश अफाक को ब्रांज मेडल प्राप्त हुआ। 100 मीटर बालक वर्ग में शमशेर, अभय गुप्ता, मयंक सोनकर को क्रमश : गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज मेडल मिला। सीनियर वर्ग में अमरदीप चौहान, यासीन उस्मान, मुशाहिद अंसारी को मेडल मिले।
चेस जूनियर में अहमद अरसलानऔर सीनियर में जुहेब विजयी रहे। फुटबाल में अरबाज की टीम विजेता और सैय्यद यासिर अरशद की टीम उप विजेता रही। इस मौके पर चेयरमैन अयाज अहमद ने खिलाड़ियोें का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान डाॅ. अजीज, आलम, अली अरशद, सैय्यद अनस, रफी अहमद, इमरान खान आदि मौजूद रहे।