फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Akhilesh Yadav statement on bulldozer prayagraj violence ED Nupur Sharma bjp and yogi adityanath

अखिलेश का भाजपा पर हमला: कहा- ईडी एक परीक्षा है, नूपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं, बुलडोजर पर बोले ऐसा कुछ ऐसा

Tue, 14 Jun 2022 10:40 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 14 Jun 2022 10:40 PM IST
सार

सपा मुखिया मंगलवार को करनपुर गांव में पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी के निधन पर शोक संवेदना जताने यहां आए थे। परिवार से मिलकर सपा मुखिया ने सांत्वना दी। विधानसभा चुनाव में सपा की जीत के लिए उन्होंने जनता का आभार जताया। कहा कि भविष्य में भी यहां की जनता सपा के साथ ही रहेगी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav statement on bulldozer prayagraj violence ED Nupur Sharma bjp and yogi adityanath
Akhilesh Yadav - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राजनीति करने वालों के लिए ईडी एक परीक्षा है। सरकार सीबीआई व ईडी का प्रयोग कर विपक्षी दल के लोगों का उत्पीड़न कर रही है। यह परंपरा ठीक नहीं है। भाजपा की बुलडोजर नीति से लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। सरकार के गलत फैसलों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गई है। लोकसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। 

विज्ञापन


बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि कोई सच्चा हिंदू किसी के धर्म के खिलाफ नहीं बोलता, यह हमारी संस्कृति नहीं है। भाजपा यह कहती है कि हम संविधान के साथ हैं, कानून के साथ हैं तो कानून के तहत अपने प्रवक्ता पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

विज्ञापन

अखिलेश ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सत्तारुढ़ दल को यह संकल्प कर लेना चाहिए कि ऐसे लोग जो किसी को अपमानित कर सकते हैं, किसी के धर्म को अपमानित करते हैं, उन्हें आजीवन पार्टी से निकाल कर बाहर कर देंगे। प्रदेश में चल रहे बुलडोजर के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की यह संस्कृति कि हम कानून नहीं मानेंगे, नियम नहीं मानेंगे, संविधान नहीं मानेंगे समाज और देश को कहां ले जाएगा।


 

प्रयागराज की घटना पर कहा कि अगर उस परिवार के लोग बिजली का बिल देते थे, हाउस टैक्स देते थे, पानी का बिल देते थे तो आखिरकार वह गैरकानूनी कैसे है। यदि किसी ने डेवलपमेंट अथॉरिटी के तहत घर गलत भी बना लिया है, तो सरकार की योजना कंपाउंडिंग की है, सरकार उनसे धन जमा कराए और नक्शा सही करे। यह नियम इसलिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed