{"_id":"5854341d4f1c1b310e64a0a4","slug":"akhilesh-aunt-s-legacy-forward-srikanth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने बुआ की विरासत को आगे बढ़ाया:श्रीकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने बुआ की विरासत को आगे बढ़ाया:श्रीकांत
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवर्तन यात्रा में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने आए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुआ की विरासत को आगे बढ़ाया। उन दोनों के बीच लूट में आगे होने की प्रतिस्पर्धा चल रही है।
वह शुक्रवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि बसपा सरकार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर हुआ तो जनता ने सपा पर भरोसा कर प्रदेश की सत्ता दे दी। लेकिन सपा, बसपा से कहां पीछे रहने वाली थी। सपा के शासनकाल में स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था सब खराब है। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए टाटपट्टी भी उपलब्ध नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि केंद्र में जब कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार थी तो सपा, बसपा उसे सहयोग कर रहे थे। ऐसे जब बसपा और सपा की सरकार प्रदेश में बनी तो कांग्रेस ने प्रदेश में उनका सहयोग किया। प्रदेश में परिवर्तन की आंधी चल रही है। जनता 15 साल के कुशासन का अंत चाहती है। कहा कि सीएम अखिलेश पूछते हैं कि मोदी जी ने क्या किया, अरे पहले यह बताने की बारी अखिलेश की है, क्यों कि जनता उनसे पूछ रही है कि उन्होंने पांच सालों में क्या किया। एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर या तो अपराध खत्म हो जाएगा या अपराधी यूपी छोड़कर भाग जाएंगे। नोटबंदी के सवाल पर कहा कि पीएम ने 50 दिन मांगे थे व्यवस्था सुधारने के लिए, उन्हें पूरा हो जाने दें। वार्ता के दौरान डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन भी मौजूद रहे।