फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ahilyabai remembered on her 300th birth anniversary

Basti News: जन्म त्रिशताब्दी पर अहिल्याबाई को किया याद

Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 30 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai remembered on her 300th birth anniversary
बस्ती। अहिल्याबाई होल्कर की जन्म त्रिशताब्दी पर संगाेष्ठी समेत विविध कार्यक्रमों के माध्यम से वीरांगना को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने मंदिरों और घाटों के जीर्णोद्धार के साथ ही सुशासन और धर्म का संतुलन बनाए रखा।
विज्ञापन

लालगंज संवाद के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने काम के प्रति सतर्क रहते हुए राष्ट्र धर्म निभाया। वह एक न्यायप्रिय शासक थीं। ब्लाॅक प्रमुख अनिल कुमार दुबे, मनोज पासवान, ब्रह्मदेव यादव आदि रहे।
विज्ञापन

बनकट संंवाद के अनुसार, ब्लाक मुख्यालय पर महिला सशक्तिकरण सम्मेलन हुआ। ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह, मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक रवि सोनकर, महिला वक्ता नपाध्यक्ष नेहा वर्मा, अंकुर वर्मा, अंकित पांडेय ने अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिला उद्योग विभाग के मारुति नंदन, विशाल सिंह, प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान संवाद के अनुसार, नगर पंचायत में गोष्ठी हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी ने महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री शैल जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। गौर ब्लाॅक पर गोष्ठी में मुख्य अतिथि जगदीश शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक जटाशंकर शुक्ला व मुख्य वक्त रोली सिंह रहीं।

रुधौली संवाद के अनुसार, ब्लॉक सभागार में महिला सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय व कार्यक्रम संयोजक पुष्करादित्य सिंह ने अहिल्या बाई के त्याग, बलिदान एवं आदर्श को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed