फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agriculture awearness

Basti News: डेढ़ सौ किसानों ने जानी नैनो उर्वरकों की खूबियां

Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
agriculture awearness
बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर सहकारी किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें तकरीबन डेढ़ सौ किसानों ने नैनो उर्वरक की खूबियां जानीं और आगे से इनके प्रयोग करने की बारीकियां सीखीं।
विज्ञापन

गोष्ठी के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीशचंद्र पांडेय की मौजूदगी में सहकारिता के सहायक विकास अधिकारी विजय वर्मा व इफको के क्षेत्र प्रबंधक जियाउद्दीन सिद्दीकी ने विस्तार से नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व अन्य उत्पादों की जानकारी दिया। इफको के क्षेत्र प्रबंधक ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि नैनो डीएपी व नैनो यूरिया कम मूल्य होने से किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। उन्होंने सब्सिडी की बचत के बारे में बताया कि नैनो यूरिया, नैनो डीएपी व नैनो सागरिका कई मायनों में अन्य उर्वरकों से बेहतर साबित हो रहे है। यह पर्यावरण हितैषी भी हैं। मयंक शुक्ला ने जैव उर्वरक एनपीके कंसोर्टिया के लाभ व उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में प्रश्नोत्तरी के माध्यम से 10 प्रगतिशील कृषकों के बीच नैनो यूरिया का निःशुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर एडीओ पंचायत सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान व समिति के सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed