फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agricultur sector

Basti News: वरासत और वसीयत के मामलों में अनदेखी पर रोक लगाने की मांग की

Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
agricultur sector
भाकियू टिकैत गुट ने तहसील में लगाई पंचायत, एसडीएम को दिया 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भानपुर। भाकियू टिकैत गुट ने शुक्रवार को तहसील परिसर में पंचायत लगाकर किसानों के समस्याओं के निस्तारण में अनदेखी किए जाने पर नाराजगी जताई। किसानों ने इसके त्वरित न्यायोचित समाधान की मांग उठाई। इस दौरान एसडीएम अतुल आनंद को 12 सूत्री ज्ञापन दिया।
किसानों ने मांग की कि तहसील में किसानों के निर्विवाद वरासत और वसीयत के मामलों में कर्मचारियों की ओर से की जा रही अनदेखी पर तुरंत रोक लगाई जाए, घरौनी वितरण में लेखपालों की ओर से बरती जा रही अनियमितता पर रोक लगाई जाए, तहसील में कार्य कर रहे संविदाकर्मियों को पहचान पत्र जारी किया जाए, जिससे फर्जीवाड़ा कर रहे लोगो पर लगाम लग सके, खतौनी के एकल खिड़की काउंटर पर निर्धारित मूल्य से अधिक की जा रही वसूली पर रोक लगाए जाने, गांवों में होने वाले राजस्व चौपालों की जानकारी किसानों को चौपाल से पूर्व दिए जाने, पात्र किसानों के नाम राशन कार्ड में तु्रंत जोड़ने, गांवों के सिवानों में घूम रहे छुट्टा सांड़ों को पकड़वाने, भू-माफियाओं को चिन्हित करने में किसानों पर दबाव बनाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्याम नरायन सिंह ने किया। इस मौके पर हृदयराम वर्मा, जटाशंकर पांडेय, गनीराम, राम प्रताप चौधरी, फूलचंद्र, मोल्हू प्रसाद, रामशब्द, रामजीत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed