फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Agnipath Yojna -Train Cancil and passanger Halkan

अग्निपथ योजना के विरोध से निरस्त हो रही ट्रेन, हलकान हो रहे यात्री

Tue, 21 Jun 2022 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Agnipath Yojna -Train Cancil and passanger  Halkan
अग्निपथ योजना के विरोध से निरस्त हो रहीं ट्रेनें, यात्री परेशान
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यालय गोरखपुर से चलने वाली 144 गाड़ियों के निरस्त होने से यात्रियों की समस्या बढ़ गई है। इनमें सात ट्रेनें बस्ती होकर दिल्ली व मुंबई जाती थीं। जिसके निरस्त होने से यात्री सांसत में पड़ गए हैं।
अग्निपथ के विरोध में हुए हिंसात्मक प्रदर्शन पर पूर्वोत्तर रेलवे ने बिहार के तरफ से आने वाली अधिकांश गाड़ियों का संचालन निरस्त कर दिया है। नतीजतन यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस्ती से दिल्ली-मुंबई जाने के लिए यात्री वैशाली, बांद्रा, सत्याग्रह, पाटलीपुत्र, हावड़ा, जननायक, जनसेवा और काठगोदाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस का सहारा लेते थे। इनके निरस्त होने से यात्रियों को महानगरों में जाना अधर में लटक गया है। यात्री टिकट खिड़कियों पर गाड़ियों के बारे में पूछताछ करते नजर आ रहे हैं। लेकिन, पूछताछ कार्यालय से कोई भी उन्हें स्पष्ट जवाब मिल पा रहा है।
विज्ञापन

--
चार घंटे में इन यात्रियों को नहीं मिला सटीक जवाब
रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्री चुन्नू पांडेय, पिंटू दूबे, संजय बघेल, विजय नारायन, दीनानाथ, अवधेश व उमेश आदि ने बताया कि हमें दिल्ली व मुंबई जाना था लेकिन चार घंटे से पूछताछ कर रहा हूं। कोई भी सटीक जवाब नहीं दे पा रहा है। लखनऊ के लिए भी कोई ट्रेन अभी तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बोले स्टेशन अधीक्षक
वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक नसीम अहमद ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर बिहार के तरफ से आने वाली अधिकांश ट्रेनों का संचालन रोका गया है। जल्द ही सुविधा बहाल होने की सूचना जारी होगी।
----
बीमार या नौकरी पर जाने वालों के लिए मुसीबत
निपनियां गांव निवासी मदन मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में अपने बीमार रिश्तेदार को अस्पताल में भर्ती कराने जाना था लेकिन ट्रेन निरस्त हो जाने के कारण दो दिन से परेशान हूं। यहां कई चक्कर लगा चुका लेकिन कोई ट्रेन नहीं मिल पा रही है। अब बस से लखनऊ जाऊंगा, वहीं से कोई रास्ता निकाला जाएगा।
कटरा निवासी विकास रंजन श्रीवास्तव ने कहा कि पूणे में इंजीनियर हूं। ड्यूटी पर जाने के लिए तत्काल टिकट निकालने आया था लेकिन ट्रेन निरस्त हो जाने के कारण टिकट भी नहीं ले पा रहा हूं। अभी ट्रेन संचालित होने की कोई उम्मीद भी नहीं नजर आ रही है। फैजाबाद अथवा लखनऊ से ही जाने के लिए कोई इंतजाम करना पड़ेगा।
-
हिंसा प्रदर्शन को देखते हुए लगातार रेल मंत्रालय की ओर से ट्रेनों को निरस्त किया जा रहा है। जिसका खामियाजा रेलवे ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। इस तरह तीन दिन में कुल 3.39 लाख रुपये का टिकट खिड़की पर निरस्त किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर 17 जून को ट्रेनों के निरस्त होने के कारण आरक्षण खिड़की से बुक हुए रेल टिकट को 154 यात्रियों ने 95 हजार रुपये का टिकट निरस्त करा दिए जबकि 18 जून को 280 रेल यात्रियों ने 195200 का टिकट वापस किए हैं। इसी तरह 19 जून को 180 यात्रियों ने एक्सप्रेस ट्रेनों के 48800 का टिकट कैंसिल करा दिए हैं।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते काफी ट्रेनें रेल मंत्रालय की ओर से निरस्त किया गया है।जिसके चलते ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री टिकट कैंसिल करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed