फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agitation power corportion

Basti News: धरना प्रदर्शन दबाने की हुई कोशिश, तो जेल भरो आंदोलन चलाएंगे बिजली कर्मी

Thu, 16 Mar 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
agitation power corportion
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कार्य बहिष्कार कर मुख्य अभियंता परिसर में धरने पर बैठे बिजली कर्मियों ने जेल भरो आंदोलन के समर्थन में हुंकार भरी है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक अशर्फी लाल ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई है। शांतिपूर्वक किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को यदि दबाने का प्रयास किया गया तो विरोध प्रदर्शन जेल भरो आंदोलन में तब्दील हो जाएगा।
अवर अभियंता संघ के सदस्य कृष्ण मोहन यादव ने कहा कि ऊर्जा प्रबंधन की हठवादिता के कारण आमजन को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। यदि समझौते के बिंदुओं पर प्रबंधन अमल करता तो यह दिन न देखना पड़ता। आशुतोष लाहिड़ी ने कहा कि एकजुट होकर ही विरोध करने से ही सफलता मिलेगा। कर्मियों की समस्याओं पर प्रबंधन की चुप्पी अब खल रही है। अष्टभुजा उपाध्याय ने कहा कि सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन

धरने को राम सकल मौर्या, अमित कुमार, अजय पांडेय, दयाशंकर, मनोज कुमार यादव, जितेंद्र मौर्या, ज्ञानू, गब्बर, विक्रम, भानु बृज किशोर राम आदि ने भी संबोधित किया। संचालन प्रिंस कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अंब्रीश कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र मिश्रा, अभय कुमार सिंह, गजेंद्र श्रीवास्तव, राम वृक्ष यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed