फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   agitation campaign

Basti News: दिल्ली के महासम्मेलन में हिस्सा लेंगे राजकीय वाहन चालक

Sun, 23 Jul 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 23 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
agitation campaign
राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र ।
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को नई दिल्ली में प्रस्तावित महासम्मेलन में राजकीय वाहन चालक महासंघ हिस्सेदारी करेगा। यह निर्णय रविवार को कृषि भवन सभाागार में राजकीय वाहन चालक महासंघ की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के एक सूत्री मांग को लेकर समूचे देश के कर्मचारी, शिक्षक आंदोलित हैं किंतु सरकार हमारी आवाज को अनसुनी कर रही है। चेतावनी दी कि मांगे न मानी गईं तो प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संघर्ष और तेज किया जाएगा। मानसून सत्र में कर्मचारी, शिक्षक सदन का घेराव कर मांगों के समर्थन में आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय वाहन चालक महासंघ के संरक्षक नरेंद्र देव मिश्र, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल, रामभारत यादव, अशफाक अहमद, चंद्र प्रकाश पांडेय, श्यामधर सोनी, पूरन शुक्ल, शैलेंद्र कुमार आदि ने बैठक को संबोधित किया। कहा कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है, यदि सांसद, विधायक, मंत्रियों को केवल पांच वर्ष की सेवा पर आजीवन पेंशन मिल रही है तो समूचा जीवन खपा देने वाले कर्मचारियों को पेंशन क्यों नहीं। पेंशन कर्मचारियोें के बुढ़ापे की लाठी है और इसे लेकर रहेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्र ने बैठक की अध्यक्षता की।
इस मौके पर हरिश्चंद्र चौधरी, जीत बहादुर, जिलाजीत, रामशंकर सिंह, रंगू यादव, विपिन यादव, जुबेर अहमद, चिंताहरण, शहजाद अली, रजनीश के साथ ही वाहन चालक महासंघ के अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed