{"_id":"6918daf86354debbad0adf7a","slug":"agents-are-taking-patients-to-private-hospitals-as-soon-as-they-are-referredcaretakers-are-being-cheated-basti-news-c-207-1-bst1005-147745-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: रेफर होते ही मरीजों को निजी अस्पताल पहुंचा रहे दलाल...ठगे जा रहे तीमारदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: रेफर होते ही मरीजों को निजी अस्पताल पहुंचा रहे दलाल...ठगे जा रहे तीमारदार
Sun, 16 Nov 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : kishatwar news
बस्ती। जिले में मरीज माफियाओं के तिकड़न के आगे विभाग का सिस्टम फेल नजर आ रहा है। सरकारी अस्पतालों से जैसे ही मरीज रेफर होते हैं, कथित दलाल मरीज के आगे-पीछे लग जाते हैं और वह मनचाहा अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराने में सफल हो जा रहे। इसके एवज में उन्हें अस्पताल से मोटा कमीशन मिलता है तो मरीज के परिजन इस जाल में फंसकर ठगे जा रहे।
जिला महिला अस्पताल हो या फिर सीएचसी। यहां लगातार गर्भवतियों को रेफर किया जा रहा है। कई बार दलाल इन्हें निजी अस्पतालों में पहुंचाते हैं। इसके लिए उन्हें मोटा कमीशन भी मिलता है। इससे जच्चा-बच्चा की जान को खतरा रहता है। मरीज माफियाओं के फैले इस नेटवर्क को तोड़ने में सिस्टम लाचार दिख रहा है।पिछले छह माह में दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं, मगर कार्रवाई सिफर है। वर्तमान में सभी सरकारी अस्पताल में मरीज माफिया सक्रिय हैं। बताते हैं कि ओटी से लेकर लेबर रूम तक उनका सटीक नेटवर्क काम कर रहा है। जैसे ही मरीज रेफर होता है, उनके पास सूचना पहुंच जाती है और गेट से ही मरीज को बाहर ले जाने के फिराक में लग जाते हैं।
हाल ही में मेडिकल कॉलेज कैली में प्रसव उपरांत नवजात की तबीयत बिगड़ जाती है। डॉक्टर उसे हॉयर सेंटर रेफर कर देते हैं। इसी बीच दलाल आ जाते हैं और तीमारदार को बातों में उलझाकर विश्वास में लेकर निजी सेंटर पहुंचा देते हैं। जिगिना स्थित एक बिना पंजीकृत अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। यहां एनआईसीयू में रखकर बच्चे का ट्रीटमेंट करते हैं। लेकिन, सुधार न होने पर उसे रेफर कर देते हैं, जहां बाद में बच्चे की मौत हो जाती है।
विज्ञापन
अब इसकी शिकायत सीएमओ से लेकर एसपी से हुई है। लेकिन, बिना पंजीकरण के चल रहे अस्पताल पर कार्रवाई तक नहीं हुई। जानकारों ने बताया कि इससे पहले कैली रोड, रोडवेज, स्टेशन रोड, टीबी अस्पताल के सामने अस्पताल में मरीज की मौत हुई, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूरी करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया गया। इससे पीड़ितों को न्याय नहीं मिला।
-- -
बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर सख्ती शून्य
जिले के मुख्य बाजार और कस्बे समेत शहर के गलियों में बिना पंजीकरण के अस्पताल संचालित हो रहे हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। जांच के बाद सिर्फ नोटिस तक मामला सीमित रह जा रहा है। जानकारों ने बताया कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है।
-- -
एसएनसीयू में भर्ती नहीं होते बच्चे
जिला महिला अस्पताल में कहने को एसएनसीयू संचालित है, लेकिन गंभीर बच्चे को भर्ती नहीं किया जा सकता। चूंकि, यहां जीवन रक्षक उपकरण की कमी है। वेंटिलेटर न होने से नवजात को मेडिकल कॉलेज रेफर कर देते हैं। वहां, भी बेड खाली न होने पर मरीज को फिर रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में मरीज निजी अस्पताल की ओर रुख कर जाता है।
कोट
बिना पंजीकरण अस्पतालों पर जांच के लिए फिर से टीम सक्रिय की जाएगी। रेफर के बाद मरीज कहां जा रहा है यह उस पर निर्भर करता है। निजी अस्पताल में यदि मौत होती है तो जांच कराई जाती है। बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल चलने नहीं पाएगा।
-डॉ. राजीव निगम, सीएमओ, बस्ती।