फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After the rituals, the brother will file a complaint

Basti News: कर्मकांड के बाद भाई देगा हत्या की तहरीर

Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 19 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
After the rituals, the brother will file a complaint
राममूरत हत्याकांड : रिश्तेदारों का आरोप पांच बिस्वा जमीन बनी हत्या की वजह
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने के बाद सामने आ रही बात
संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज (बस्ती)। हर्रैया थाना क्षेत्र के पिनेसर के राम मूरत की हत्या को लेकर पुलिस दिनभर गांव में पूछताछ करती रही। पुलिस उस जमीन के मसले के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिसको लेकर राम मूरत के रिश्तेदार हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के जीजा राम गरीब का कहना है कि पांच बिस्वा जमीन का बैनामा तो करा लिया गया था, लेकिन रुपये नहीं दिए गए थे। इसे राम मूरत और घिराऊ में विवाद हुआ था।
आरोप है कि 29 नवंबर की रात जब राम मूरत के ऊपर जानलेवा हमला हुआ, तभी उसने पुलिस को बयान दिया था कि उसकी हत्या हो सकती है। मगर, पुलिस ने इस बात को तवज्जो नहीं दी। मृतक के भाई ने बताया कि शव का अंतिम संस्कार तो कर दिया, लेकिन थाने में तहरीर कर्मकांड के बाद देंगे। मंगलवार को अयोध्या में जाकर कर्मकांड करेंगे। वहीं घटना को लेकर सोमवार को दिन भर हर्रैया पुलिस पिनेसर गांव में छानबीन करती रही। राम मूरत के इलाज और मेडिकल रिपोर्ट को भी अपने साथ ले आई। राम मूरत की हत्या करने की बात पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


हर्रैया थाना क्षेत्र पिनेसर गांव के रहने वाले राम मूरत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को घर में मिला था। मृतक राम मूरत के मुंह और नाक से खून निकला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो सिर में गंभीर चोट पाए गए। ब्रेन काफी क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे साफ है कि हत्या की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




गांव के लोग बताते हैं कि राम मूरत की शादी नहीं हुई थी। वह छह सालों से घर से लापता हो गये थे। तीन महीने पहले वह गांव में आकर गांव के घिराउ के घर रहने लगे थे। आरोप है कि दो माह पहले राम मूरत को शराब पिलाकर गांव के घिराउ ने सड़क की कीमती जमीन को रजिस्ट्री करा लिया था। उसके बाद पैसा भी नहीं दिया। इसी बात को लेकर राम मूरत और घिराउ के बीच विवाद होने लगा। राम मूरत को 29 नवंबर को तड़के चार बजे में घिराउ और उनके दो पुत्रों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। राम मूरत की तहरीर पर हर्रैया थाने में घिराउ और उनके दो पुत्रों पर केस दर्ज किया था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राम मूरत का शव पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed