फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   after tenure completion, changed dm: pal

कार्यकाल पूरा होने पर बदले बस्ती के डीएम : पाल

Sun, 28 Feb 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Feb 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद जगदंबिका पाल का कहना है कि बस्ती
विज्ञापन
के डीएम का तबादला किसी शिकायत पर नहीं, बल्कि तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर किया गया है। एमएलसी चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से ऐसा किया गया है।

शनिवार को शहर में मौजूदगी के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सांसद ने कहा कि एमएलसी चुनाव अपने हक में निर्विरोध कराने के लिए सपा ने भाजपा प्रत्याशी के प्रस्तावकों को उठाने का प्रयास किया था। परिवार के लोगों को धमकाया भी लेकिन सांसद हरीश द्विवेदी की देखरेख में भाजपा प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं।

साथ मौजूद बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सपा अपने प्रत्याशी को एमएलसी चुनाव जिताने के लिए थानेदारों और गांवों के सचिवों के जरिए मतदाताओं पर दबाव बना रही है। इससे भय का वातावरण बन रहा है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित है।

रेल बजट में यूपी को बहुत कुछ मिला
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा है कि रेल बजट की 40 फीसदी राशि लगभग 4 हजार 923 करोड़ रुपये के काम सिर्फ यूपी के खाते के ही हैं। पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने रेल बजट में यूपी को महज 776 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। मौजुूदा केंद्र सरकार यूपी के विकास पर गंभीर है। पूर्वांचल में एम्स का एलान और गोरखपुर में तैयारी इसकी मिसाल है। हालांकि राज्य सरकार केंद्र की अहम योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध नहीं करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed