{"_id":"66a2b64382050939870748a4","slug":"after-hours-of-deliberation-the-family-agreed-to-perform-the-last-rites-basti-news-c-207-1-sgkp1006-121101-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घंटों मान-मनव्वल के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घंटों मान-मनव्वल के बाद अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए परिजन
Fri, 26 Jul 2024 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अंतिम संस्कार पर अड़े थे लोग
पैकोलिया क्षेत्र के पड़ियाडीह गांव में जमीन के विवाद में राजेंद्र की हुई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पैकोलिया। पड़िया डीह गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिवार के लोगों ने बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सीओ हर्रैया व नायब तहसीलदार के मान मनव्वाल के बाद लोग अंतिम संस्कार को तैयार हुए।
मंगलवार को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पड़िया डीह गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में राजेंद्र की हत्या हो गई थी। पुलिस ने 10 नामजद व दो अज्ञात पर हत्या समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अन्य नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
उधर, बुधवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव मिला। वे लोग शव लेकर घर आए, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक दाह संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे। हर्रैया, परशुरामपुर, छावनी समेत कई थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह व सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र भी पहुंच गए। भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल नामजद सभी आरोपी शीघ्र जेल भेजे जाएंगे तथा परिवार की पूरी सुरक्षा होगी। उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इस बात पर सहमति बनने पर बृहस्पतिवार की दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया।