फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   After 36 hours ADO Panchayat Sadar was associated

Basti News: 36 घंटे बाद एडीओ पंचायत सदर को किया गया संबद्ध

Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 10 Apr 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
After 36 hours ADO Panchayat Sadar was associated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत के खिलाफ सदर ब्लाक गेट का ताला बंद प्रमुख, प्रधान व प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के धरना के 36 घंटे बाद एडीओ पंचायत को संबद्ध किया गया।

सदर ब्लॉक में तैनात एडीओ पंचायत चंद्र प्रकाश मिश्र के खिलाफ मंगलवार को सदर ब्लॉक के करीब 70 प्रधानों एवं प्रधान प्रतिनिधि, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष रणविजय सिंह व सदर ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार गुप्त पिंटू के नेतृत्व में सदर ब्लॉक के मुख्य गेट का ताला बंद कर धरने पर बैठ गए, जिससे कामकाज प्रभावित हो गया। इसकी सूचना पर सदर ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ अनिल कुमार सिंह एवं डीपीआरओ रतन कुमार ने मौके पर पहुंचे। प्रधानों ने एडीओ पंचायत पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाा। प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में बने आरआरसी सेंटर की जांच में प्रधानों व सचिवों से 25000 से 35000 रुपये की वसूली अपने मातहत कर्मचारी से करा रहे थे। साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम में लगे सफाई कर्मी से प्रमोशन के नाम पर जबरदस्ती धन की वसूली कराने, ऊपर के अधिकारियों के दौरा के नाम पर धन की वसूली कराने सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन डीपीआरओ को सौंपा। डीपीआरओ रतन कुमार ने प्रधानों को आश्वस्त किया कि ज्ञापन सीडीओ के समक्ष प्रस्तुत कर सारी समस्याओं से अवगत कराऊंगा और जो उच्चाधिकारियों का निर्देश होगा उसका पालन हर हाल में कराया जाएगा, जबकि एडीओ पंचायत के मंगलवार की देर शाम तक विकास भवन परिसर में जमे रहने एवं कार्रवाई न होने की गुहार लगाते देखा गया। बुधवार की देर शाम को सीडीओ प्रत्यूष पांडेय ने मामले का अवलोकन करने के बाद देर शाम को एडीओ पंचायत को जांच पूर्ण होने तक जिले से संबद्ध कर दिया। डीपीआरओ रतन कुमार ने बताया कि एडीओ पंचायत को अग्रिम आदेश तक जिले से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed