फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   advocate was not work today

हर्रैया प्रकरण के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
advocate was not work today
हर्रैया प्रकरण के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन

आमसभा की बैठक में तहसीलदार हर्रैया के कृत्य को बताया निंदनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इससे पूर्व एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक में हर्रैया तहसीदार की ओर से अधिवक्ताओं के साथ किए गए अशोभनीय व्यवहार को निंदनीय बताया गया।
बैठक में अध्यक्ष राज किशोर पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन तहसील मुख्यालय हर्रैया के अधिवक्ता महीनाथ त्रिपाठी के प्रार्थना पत्र का संज्ञान लिया गया है। जिसमें महीनाथ के साथ तहसीलदार हर्रैया ने अभद्रता की। इससे तहसील मुख्यालय के अधिवक्ता आक्रोशित हो गए। सिविल बार एसोसिएशन बस्ती ने भी उनका समर्थन किया है। इस पर अधिवक्ताओं ने तहसीलदार हर्रैया के कृत्य की निंदा की। इसी क्रम में बुधवार को बस्ती मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ला, एडवोकेट अरविंद नारायण पांडेय, प्रेमचंद त्रिपाठी, एडवोकेट प्रशांत भारती, जेपी शुक्ला, दीप नारायण शुक्ला, कृष्णा मोहन उपाध्याय, ध्रुवचंद्र चौधरी, विवेक शुक्ला, प्रशांत भारती, निशांत पाठक, चंद्रभूषण त्रिपाठी, अनमोल रतन पांडेय, आनंद, विजय तिवारी, इस्लाम और ध्रुवचंद शुक्ला आदि अधिवक्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed