{"_id":"66ec9b4cf55fba19190b9df4","slug":"advocate-kidnapping-case-another-accused-arrested-basti-news-c-207-1-sgkp1006-124107-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता अपहरण कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता अपहरण कांड : एक और आरोपी गिरफ्तार
Fri, 20 Sep 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
लूटपाट के साथ मारपीट का भी आरोप, तीन नामजद समेत चार पर दर्ज हुआ था केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के खजौला के पास हुए अधिवक्ता अपहरण कांड में पुलिस ने एक और आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। केस की विवेचना के दौरान आरोपी शिवम यादव निवासी सेंदुरिया थाना महुली जिला संतकबीरनगर का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था। थाना परिसर से ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की छानबीन में पाया गया था कि पकड़ा गया शिवम यादव घटना के समय अपहरण में इस्तेमाल कार को स्कार्पियो लेकर बैकअप दे रहा था। उसके साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी सवार थे। आरोपी शिवम पर गोरखपुर, संतकबीरनगर व बस्ती में पांच आपराधिक केस दर्ज हैं।
कोतवाली संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी अधिवक्ता प्रदीप पांडेय बस्ती शहर में बड़ेवन में मकान बनवा कर रहते हैं। अपने निजी मामले की पैरवी के लिए 30 अगस्त को बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। आरोप है कि फोरलेन पर मुंडेरवा क्षेत्र के खझौला चौकी से आगे परसा मस्जिद के पास से कार सवार लोगों ने असलहा सटाकर कार में बैठा लिया था। कार में सवार आरोपियों ने कार में ही उन्हें मारापीटा तथा नकदी भी छीन ली थी।