फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Advocate dies due to electrocution

करंट की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत

Sun, 06 Oct 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Advocate dies due to electrocution
राजेश पांडेय। फाइल फोटो - फोटो : BASTI
करंट की चपेट में आने से अधिवक्ता की मौत
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। लखनऊ हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश पांडेय (50) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार को परशुरामपुर कस्बा स्थित आवास पर वह आए थे। रविवार सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर अंदर झांक कर देखा गया तो जमीन पर पड़े थे। शरीर से सटा हुआ विद्युत उपकरण पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।

हर्रैया थानाक्षेत्र के गौहनिया निवासी राजेश पांडेय के पिता हरिहर पांडेय परशुरामपुर कस्बे में स्थित इंटर कॉलेज से शिक्षक थे। उनके दो बेटे राजेश व मनोज थे। मनोज पैतृक निवास गौहनियां में रहते हैं। जबकि राजेश हाईकोर्ट में वकालत करने लगे थे। परशुरामपुर बाजार में भी उनका मकान था। जहां प्रत्येक शनिवार शाम मकान की देखरेख के लिए आते थे। रविवार शाम लखनऊ चले जाते थे। मकान में रात के वक्त अकेले थे। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोग उन्हें जगाने गए तो उनका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed