फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Adulterated food items during Holi made people sick...Patients are being admitted to hospital

Basti News: होली में मिलावटी खाद्य पदार्थ बना दिया बीमार...अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीज

Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Adulterated food items during Holi made people sick...Patients are being admitted to hospital
जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती मरीज
अब तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंच चुके है फूड प्वाइजनिंग के शिकार सौ मरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली के त्योहार में नकली खोआ, पनीर, मिठाई और अन्य मिलावटी खाद्य पदार्थ लोगों को बीमार बना रहा है। अब तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में फूड प्वाइजनिंग के शिकार सौ मरीज पहुंच चुके हैं। लगभग इतने ही लोग मेडिकल काॅलेज के ओपेक चिकित्सालय कैली में भी पंजीकृत किए गए हैं। त्योहार के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अधोमानक और मिलावट होने के संदेह पर 50 से अधिक नमूने भरे थें। इसकी रिपोर्ट लैब से प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी माना जा रहा है कि बाजार में मिलावट का खेल आम लोगों की सेहत पर भारी पड़ा है।
होली की बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दो सौ से अधिक मामले आए। इसमें 50 फीसदी के आसपास मरीज फूड प्वाइजनिंग के शिकार बताए गए हैं। इन मरीजों में पेट दर्द, उल्टी-दस्त, गैस आदि की शिकायत रही है। गनीमत यह कि अधिकतर मरीज इलाज के कुछ ही घंटे में स्वस्थ होकर घर लौट गए। जबकि कुछ मरीजों को भर्ती कर इलाज कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री का चलन तेजी से बढ़ा है। मिलावट खोर रातोरात अमीर बनने की लालसा में लोगों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। मिलावटखोरों के लिए त्योहार सबसे अच्छा मौका होता है। आम ग्राहक खाद्य पदार्थों में मिलावट को भाप नहीं पाते और उसका सेवन कर लेते हैं। चिकित्सकों के अनुसार, यही बीमारी का कारण बन रहा है। बीते दिनों होली में भी यही हुआ। खोआ, मिठाई, मसालों आदि में जमकर मिलावट की गई। इसका परिणाम यह रहा है होली के दिन ही जिला अस्पताल में 67 मरीज पहुंच गए। जबकि दूसरे दिन 50 से अधिक मरीज पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
कोट
होली में और उसके बाद फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, गैस, उल्टी आदि की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ओपीडी में आने वाले 50 फीसदी मरीज इसी तरह की समस्या को लेकर पहुंच रहे है। खाद्य पदार्थों के सेवन में सतर्कता बरतने की जरूरत है।
- डाॅ. अंकित चतुर्वेदी, परामर्श चिकित्सक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed