{"_id":"6840ad1e207dc6d441029043","slug":"adms-raid-caused-a-stir-cctv-footage-will-be-investigated-basti-news-c-207-1-bst1004-137788-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एडीएम की छापेमारी से मचा हड़कंप खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एडीएम की छापेमारी से मचा हड़कंप खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
Thu, 05 Jun 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
कुदरहा। एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान और एसडीएम सदर शत्रुघ्न पाठक की अगुवाई में बुधवार को प्रशासन की टीम ने साधन सहकारी समिति चरकैला और एक निजी दुकान पर छापेमारी की। इससे हड़कंप मच गया।
एडीएम के मुताबिक फिलहाल वहां कोई गड़बड़ी नहीं मिली है लेकिन वहां से सीसीटीवी की फुटेज मंगाई गई है।
बुधवार दोपहर करीब 3 बजे प्रशासन की टीम कुदरहा पेट्रोल पंप के सामने रामचंद्र क्रय-विक्रय समिति पर पहुंची। दुकानदार ने 28 फरवरी का पुराना चालान दिखाया, लेकिन ई-पाॅस मशीन में 500 बोरी यूरिया का स्टॉक दर्ज मिला। इसके बाद टीम सीधे चरकैला की साधन सहकारी समिति पहुंची। वहां कार्यालय पर ताला बंद मिला। सचिव राजू मिश्रा को फोन कर मौके पर बुलाया गया।
एआर कोऑपरेटिव आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि समिति ने 24 मई को 500 बोरी यूरिया का उठान किया था। यहां 28 और 29 अप्रैल को 150 बोरी और 30-31 मई को 200 बोरी का वितरण दिखाया गया। संवाद