{"_id":"689117bb2b89085bb407cc96","slug":"admission-in-llb-first-semester-in-apn-pg-college-was-done-through-token-systemseats-are-full-basti-news-c-207-1-bst1005-141464-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में टोकन प्रणाली से हुआ प्रवेश...सीट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एपीएन पीजी कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में टोकन प्रणाली से हुआ प्रवेश...सीट फुल
Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अंबिका प्रताप नारायन (एपीएन) पीजी कॉलेज में सोमवार को एलएलबी की रिक्त सीटों पर टोकन प्रणाली से प्रवेश कराया गया। सुबह से ही छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए उमड़ पड़े थे और टोकन प्राप्त किया।
प्राचार्य प्रो. एपी सिंह ने बताया कि एलएलबी प्रथम सेमेस्टर में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से 198 सीटें एलाट हुई थीं। पहले चरण के प्रवेश प्रक्रिया में 30 सीटें रिक्त रह गई थीं। उन सीटों पर प्रवेश के लिए टोकन व्यवस्था लागू की गई थी। सोमवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक टोकन का वितरण हुआ, जिसमें 40 छात्र-छात्रों ने प्रतिभाग किया। बताया कि इसके बाद मेरिट सूची बनाई गई। ऊपरी क्रम से जिन छात्रों का मेरिट अच्छा आया उनमें से 30 छात्र-छात्रों का प्रवेश कराया गया। अब सीटें फुल हो गई हैं। प्रवेश चयन प्रक्रिया में डॉ. एसपी सिंह, अब्दुल वहाब, मो. असलम सिद्दीकी, अब्दुल गफ्फार, सूर्य प्रताप सिंह विशाल आदि ने सहयोग किया।