{"_id":"6101923d8ebc3e582b0096ce","slug":"administrative-and-financial-powers-will-be-given-to-chiefs-basti-news-gkp403571334","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुखों के दिलाया जाएगा प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार- मोती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुखों के दिलाया जाएगा प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार- मोती सिंह
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने कप्तानगंज ब्लाक में लाभर्थियो का पीएम आवास की चाबी सौपा। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘प्रमुखों को दिलाया जाएगा प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार’
प्रभारी मंत्री ने लाभार्थियों को दी पीएम और सीएम आवास की चाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। सदर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को पीएम और सीएम आवास की चाबी एवं स्वीकृति पत्र वितरण किया। कहा कि वे ब्लॉक के विकास में आने वाली समस्याओं को भली-भांति जानते हैं। प्रयास होगा कि ब्लॉक में कार्य करने वाले प्रत्येक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी की वार्षिक प्रविष्टि में टिप्पणी दर्ज करने का अधिकार प्रमुखों को मिले। इसके अलावा वे प्रयास करेंगे कि ब्लॉक प्रमुखों को विकास कार्यों में मनरेगा, एनआरएलएम एवं अन्य विकासपरक योजनाओं में स्वीकृति प्रदान करने का अधिकार प्राप्त हों।
यह विचार मंत्री ग्राम्य विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विकास व जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने व्यक्त किया। शकुंतला तथा जरीना खातून को प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने पर चाबी तथा दुलारी और शीतला प्रसाद को स्वीकृति पत्र प्रदान किया। इनके खाते में प्रथम किस्त की धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा रामसहाय को मुख्यमंत्री आवास की स्वीकृति पत्र प्रदान किया। सामुदायिक शौचालय की देख-रेख के लिए सावित्री देवी स्वयं सहायता समूह को स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने सभी का स्वागत किया। संचालन बीडीओ/परियोजना निदेशक कमलेश सोनी ने किया। इस मौके पर विधायक दयाराम चौधरी, विधायक रवि सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, डीएम सौम्या अग्रवाल, एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति मौजूद रहे।
जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
इससे पहले प्रभारी मंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने माड्यूलर ओटी में संचालित कोविड-19 टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निर्देश दिया कि कोविड का टीका लगाए जाने के बाद व्यक्ति को आधे घंटे तक आब्जर्वेशन रूम में अवश्य रोका जाए तथा उसकी स्थिति पर निगाह रखी जाए। एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने जिले में अब तक टीकाकरण से प्रतिरक्षित प्रथम व द्वितीय डोज के लोगों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रभारी मंत्री ने समारोह में कोरोना काल में कुशल नेतृत्व एवं प्रबंधन के लिए कोरोना वारियर्स डीएम सौम्या अग्रवाल व एसपी आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, सीओ सदर शक्ति सिंह, डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. जीएम शुक्ला, डॉ. एके कुशवाहा कुलबिंदर सिंह आदि को सम्मानित किया।