फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   adm want viedo clipe

एडीएम ने वीडियो क्लिप की मांग की

Tue, 13 Oct 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Updated Tue, 13 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
 तहसीलदार पर यौन शोषण के आरोप की जांच में वीडियो क्लिप को केंद्र
विज्ञापन
में रखकर की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने शिकायत करने वाली महिला से उस वीडियो क्लिप की मांग की है, जिसे उसने शिकायत का आधार बनाया है। क्लिप की फॉरेंसिक जांच कराने की भी    योजना है।

 कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने सदर तहसीलदार पर निशुल्क सरकारी आवास दिलाने के नाम पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए स्थानीय अफसरों से लेकर शासन तक शिकायत की थी।

डीएम ने इसकी जांच अपर उप जिलाधिकारी महेंद्र सिंह को दी थी। जांच अधिकारी बनाए गए एएसडीएम का तबादला बांदा हो जाने के बाद इस मामले की जांच एडीएम के हवाले हो गई है।

 एडीएम ने कहा कि जांच आगे बढ़ाने के   लिए महिला से उस वीडियो  क्लिप की मांग की गई है, जिसे उसने अपनी शिकायत का साक्ष्य बताया था और जो मुझे व्हाट्स एप पर मिली थी। इस क्लिप की जांच फॉरेंसिक लैब में कराई जाएगी, ताकि क्लिप की विश्वसनीयता परखी जा सके।

 एडीएम के मुताबिक  जांच के क्रम में तहसीलदार से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर सदर तहसीलदार विनोद सिंह ने खुद पर लगे आरोप को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इसे खुद को बदनाम करने की विरोधियों की साजिश बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed