फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Additional SP inspected the pink booth

Basti News: एडिशनल एसपी ने किया पिंक बूथ का निरीक्षण

Wed, 04 Jun 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 04 Jun 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Additional SP inspected the pink booth
रुधौली। मंगलवार को एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के साथ सर्किल थाना रुधौली के सामने बने पिंक बूथ का निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में एएसपी ने आने वाले मामलों के पंजीकरण एवं निस्तारण इत्यादि के बारे में जानकारी ली तथा पुलिस कर्मियों को परिसर की साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया। कहा कि हर मामला पूर्ण विवरण के साथ रजिस्टर में दर्ज किया जाए। नियुक्त काउंसलरों के माध्यम से मामलों के निस्तारण कराया जाए। पिंक बूथ प्रभारी सरोज माला ने बताया कि 80 मामले पंजीकृत किए गए जिनमें 37 परिवारों को एक साथ रहने को तैयार किया जा चुका है। शेष का विवरण दर्ज कर काउंसलरों को सौंप दिया गया है। जल्द ही मामलों के काउंसलिंग होकर निस्तारित कर दिए जाएंगे। इस दौरान एएसपी ने बकरीद के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक और पुलिस बल के साथ पैदल गस्त भी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed