{"_id":"6952cac55dd7ddefe103e7f5","slug":"additional-buses-will-run-on-the-basti-prayagraj-route-from-january-1-basti-news-c-207-1-bst1005-150280-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: एक जनवरी से बस्ती-प्रयागराज रूट पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: एक जनवरी से बस्ती-प्रयागराज रूट पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें
Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 30 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। संगम नगरी में लगने वाले माघ मेले तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी को और तेज कर दिया है। माघ मेले के दौरान बस्ती डिपो से प्रयागराज के लिए हर 30 मिनट पर बसें रवाना की जाएंगी। एक जनवरी से बस्ती-प्रयागराज रूट पर बसें मध्यरात्रि से दौड़ना शुरू कर देंगी।
तीन जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले को देखते हुए परिवहन निगम ने एक जनवरी से 15 फरवरी तक चालकों-परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी है।
गंभीर रूप से बीमार कर्मियों या परिवार में दुखद हादसे पर ही चालकों-परिचालकों को अवकाश मिल सकेगा। प्रोत्साहन योजना के तहत माघ मेले में बेहतर कार्य करने वाले चालकों, परिचालकों समेत अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
बस्ती डिपो के बेड़े में शामिल 103 रोडवेज बसों को माघ मेले के लिए दुरुस्त किया जा रहा है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि सभी कर्मचारियों को प्रतिदिन ड्यूटी पर आने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
बस्ती डिपो से जनपद के साथ आस-पास के जनपदों के श्रद्धालु भी प्रयागराज जाकर गंगा स्नान करते हैं। भीड़ के दृष्टिगत अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया गया है। अभी बस्ती डिपो की 80 बसें लगाई गई हैं, जो एक जनवरी से प्रयागराज के लिए सेवा देंगी। उन्हाेंने बताया कि रूट के यात्रियों को सुविधा देने के लिए अनुबंधित 36 बसों को विभिन्न रूटों पर दौड़ाया जाएगा।