{"_id":"61817d6e582ff56cbe460678","slug":"additional-buses-operated-on-all-routes-basti-news-gkp4151879156","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी रूटों पर चलाई गईं अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी रूटों पर चलाई गईं अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोत्साहन योजना: चालक-परिचालक की होगी अतिरिक्त कमाई
बस्ती। बस्ती डिपो में मंगलवार से 11 नवंबर तक के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू कर दी गई है। दस दिनों में सेवा देने वाले वर्कशॉप कर्मियों समेत चालक व परिचालकों को एकमुश्त 1200 रुपये और व 9 दिन सेवा देने वाले कर्मियों को एक हजार रुपये प्रोत्साहन के रूप में दिया जाएगा। एआरएम दस हजार रुपये तक स्वयं आहरित कर उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों में वितरित कर सकते हैं। इसके लिए वह क्षेत्रीय समिति की संस्तुति को आधार बनाएंगे।
दीपावली व छठ पर्व पर रोडवेज की ओर से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ समेत आधा दर्जन से अधिक रूटों पर 25 से अधिक बसें लगाई हैं। इसके लिए मंगलवार से 11 नवंबर तक के लिए जहां अतिरिक्त बसों को लगाया गया है। इस दौरान ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इसके लिए परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक नवदीप रिणवा ने सभी एआरएम को निर्देश दिए हैं कि वापसी ट्रैफिक के लिए जिस भी रूट पर 65 फीसदी से अधिक लोड फैक्टर उपलब्ध हो रहा है, वहां अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा सकता है।
इस तरह मिलेगी प्रोत्साहन राशि
परिवहन निगम के निर्देशानुसार 2 से 11 नवंबर तक लगातार 9 दिन सेवा देने वाले नियमित व संविदा चालकों-परिचालकों को निर्धारित औसत किमी तक संचालन करने पर 350 रुपये प्रतिदिन के दर से 3150 रुपये विशेष प्रोत्साहन का भुगतान किया जाएगा। इस अवधि में जो भी चालक-परिचालक दस दिन तक ड्यूटी करेंगे, उन्हें मानक पूर्ण होने पर 400 रुपये के दर से कुल 4 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। संविदा चालकों व परिचालकों को प्रोत्साहन अवधि में निर्धारित मानक से अधिक किमी अर्जित करने पर अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी की दर से अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
दीपावली व छठ पर्व पर बसों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। बेहतर सेवा देने वाले कर्मियों, अधिकारियों व चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन योजना का लाभ दिया जाएगा।
- आरपी सिंह, एआरएम, बस्ती डिपो