फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken on negligence in election work: DM

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in election work: DM
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा शांतिपूर्ण निर्वाचन कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्वाचन कार्य के लिए तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों की गंभीरता को समझें तथा पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
विकास भवन सभागार में बुुधवार को पंचायत निर्वाचन के विभिन्न कार्यों के लिए तैनात प्रभारी तथा सहायक प्रभारी अधिकारी की बैठक में डीएम ने कहा कि मतदेय स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। निर्वाचन कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। बिना अनुमति के कोई मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को सभी 2953 मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदेय स्थलों पर पाई गई कमियों की सूची संबंधित विभाग को उपलब्ध करा दी जाए। ताकि समय रहते उन्हें ठीक कराया जा सके। पूर्व के मतदेय स्थल का कमरा यदि जर्जर है और उसके बगल में नया कक्ष बन गया है तो मतदेय स्थल को नए कक्ष में बनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सुनिश्चित करें कि कायाकल्प के बाद स्कूलों में मतदान के लिए निर्धारित कक्ष के बाहर बूथ संख्या लिखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक पर नामांकन स्थल, स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, पोलिंग पार्टी के रवानगी का स्थल, वाहन खड़ा करने का स्थल का निर्धारण कर लिया जाए। जहां भी टेंट लगाने की आवश्यकता है, उसको देखकर नजरी नक्शा भी तैयार कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान प्रत्येक ब्लॉक पर मीडिया सेंटर के लिए स्थान चिह्नित कर लिया जाए, जहां परिणाम के बारे में समय-समय पर सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि लगभग 8000 मतपेटियों को ठीक करने का काम पूरा कर लिया गया है। मतदेय स्थलों की संख्या के अनुसार सभी ब्लॉकों को पहुंचा भी दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक मतदेय स्थल पर 2-2 मतपेटी मतदान के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी। निर्वाचन के दौरान मतदान के लिए लगभग 650 बड़े तथा 400 छोटे वाहन की भी आवश्यकता होगी।
डीएम ने कार्मिक प्रभारी को निर्देश दिया कि एक पीठासीन तथा तीन मतदान अधिकारी कुल चार अधिकारी की पोलिंग पार्टी गठन करने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों की आवश्यक सूची तैयार हो जाए। जिन विभागों की ओर से अब तक अधिकारियों, कर्मचारियों की सूची फ्रीज नहीं की गई है, वे 24 घंटे के अंदर कार्यवाही पूर्ण कर अवगत कराएं। 2953 मतदेय स्थल के अनुसार आवश्यक 130 प्रतिशत कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी तथा उनका प्रशिक्षण कराया जाएगा। उन्होंने रिटर्निंग अफसर, सहायक रिटर्निंग अफसर, पीठासीन अधिकारी एवं सभी मतदान अधिकारियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
जिला पंचायत सदस्य का नामांकन जिले स्तर पर तथा ग्राम प्रधान, बीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य का नामांकन ब्लॉक पर होगा। चारों पदों की मतगणना संबंधित ब्लॉक पर ही की जाएगी। मतदान से लेकर मतगणना संपन्न होने तक प्रत्येक ब्लॉक पर चिकित्सा व्यवस्था के लिए डॉक्टर और अन्य स्टाफ की तैनाती की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे, वीडियोग्राफी की व्यवस्था कराई जाएगी। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिला स्तर पर तथा सभी ब्लॉकों पर नियंत्रण कक्ष सक्रिय कर दिया जाएगा। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदेय स्थलों का चिन्हांकन करने तथा जोन तथा सेक्टर का निर्धारण करने का उन्होंने निर्देश दिया है। इसके लिए संबंधित एसडीएम तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी संयुक्त रूप से विचार-विमर्श करके सूची उपलब्ध कराएंगे।

बैठक में एसपी हेमराज मीणा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नंदकिशोर कलाल, एसडीएम नीरज प्रसाद पटेल, आनंद श्रीनेत, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनूप श्रीवास्तव, मुख्य कोषाधिकारी श्रीनिवास त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed