फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Action will be taken on negligence in disposal of complaints

Basti News: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Fri, 26 May 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 26 May 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in disposal of complaints
आयुक्त सभागार में कमिश्नर अखिलेश सिंह ने किया मंडलीय समीक्षा बैठक।
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को समय सीमा के भीतर निस्तारित किया जाए। डिफाल्टर श्रेणी में आने पर जिले की रैंकिंग प्रभावित होती है। ऐसे में इसमें लापरवाही पर कार्रवाई तय है। विकास कार्यों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश नवागत मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिए हैं। वह बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में मासिक मंडलीय समीक्षा बैठक ले रहे थे। विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सुबह 10 से 12 बजे के बीच कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं का निस्तारण करें।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के कार्यों की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने निर्देश दिया कि किसी प्रकार का भूमि विवाद होने पर तत्काल संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के संज्ञान में लाएं। आयुक्त ने सड़कों के चौड़ीकरण की जरूरत बताते हुए 15 जून से पहले सभी कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया। विद्युत विभाग की समीक्षा में उन्होंने झटपट योजना, निवेश मित्र पर प्राप्त होने वाले आवेदन को समय से निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने सभी लाभार्थियों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने, परिवार नियोजन, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना में आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज की स्थिति, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण एवं दवाओं की उपलब्धता तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा किया। पोषण मिशन, हर घर जल योजना तथा इंडिया मार्का हैंड पंपों को ठीक कराने का निर्देश दिया। संचालन संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल ने किया। इस मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन, डीएम सिद्धार्थनगर संजीव रंजन, संतकबीर नगर संदीप कुमार, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति सहित तीनों जिलों के डीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed